भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है और वर्ल्ड कप जीतने वाली अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरी है. वैभव के प्लेइंग इलेवन में शामिल न किए जाने पर सुनील गावस्कर ने रिएक्ट किया है. गावस्कर ने कहा कि सभी को फेयर चांस मिलना चाहिए, टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, ऐसे में संजू को टीम में मौका मिलना यह दिखाता है कि टीम में कंपटीशन काफी ज्यादा है और खिलाड़ियों के बीच हेल्दी कंपटीशन है.
मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया.तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अंतिम एकादश में वापसी हुई. वह घुटने की चोट के कारण बाहर थे. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली और उनकी जगह संजू सैमसन को तरजीह दी गई. भारत ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर की जगह विशेषज्ञ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कदम रखते ही रच देंगे इतिहास, 20 साल बाद कारनामा करने वाले बन जायेंगे नंबर 1 भारतीय
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव
ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं