विज्ञापन

अब एक नहीं दो- दो पीछे! घिरने लगे पंत, केएल राहुल भी फंसे! दलीप ट्रॉफी ने बदली विकेटकीपरों की "जंग की तस्वीर"

दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुछ अच्छी देन भी मिलीं, तो वहीं इसने टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे दोनों के विकेटकीपर के समीकरण पर भी जोरदार वार किया है

अब एक नहीं दो- दो पीछे! घिरने लगे पंत, केएल राहुल भी फंसे! दलीप ट्रॉफी ने बदली विकेटकीपरों की "जंग की तस्वीर"
केएल राहुल और ऋषभ पंत
source: X

टीम इंडिया के लिए प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी हो चली है कि जहां व्हाइट-बॉल और खासकर टी20 में आप दो टीम बना सकते हैं, तो टेस्ट टीम के लिए भी अब युवाओं ने दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है. खासतौर पर ऐसे समय जब इस साल WTC Final के लिए अति मुश्किल 'फाइनल रास्ते' के लिए सीनियरों पर खासा दबाव है.  और इसी कड़ी में अब ऋषभ पंत घिरने लगे हैं. हालांकि, पंत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत पर परफॉरमेंस का बहुत ही ज्यादा दबाव होगा. और वजह है गुरुवार को ही खत्म हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, जिसमें पंत को एक नहीं, बल्कि दो-दो विकेटकीपरों ने घेर लिया है. चलिए आप समझिए. 

यह भी पढ़ें: भारत A को न्यूजीलैंड में खेलने हैं 3 चारदिनी मैच, दलीप ट्रॉफी से 5 ने ठोका दावा, जानें कौन रेस में सबसे आगे

ईशान किशन का जबर्दस्त दबाव

पूर्व क्षेत्र को अपनी कप्तानी में दलीप ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान ईशान किशन ने फाइनल में दोनों पारियों में बहुत ही तूफानी प्रदर्शन किया. ईशान ने पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 बनाकर अगरकर एंड कंपनी सहित तमाम दिग्गजों को बता दिया कि अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है

. अब गेंद चयन  समिति के पाले में है. ईशान के पक्ष में ग्रह कब बनेंगे, यह तो समय ही बताएगा. लेकिन वह पंत के सिर पर अच्छी तरह सवार जरूर हो गए हैं.  और यह भी सही है कि जैसी परफॉरमेंस ईशान ने दलीप ट्रॉफी में की है और जिस "डब्ल्यूटीसी फाइनल" मोड़ पर टीम इंडिया खड़ी है, वहां से ईशान की टेस्ट कैप ज्यादा दूर नहीं है. 

कुशाग्र भी तैयार, बस एक और वार!

दलीप ट्रॉफी फाइन में एक और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने भी जोरदार दस्तक दी. ऐसी कि इसमें केएल राहुल भी जद में आ गए. कुशाग्र ने पहली ट्रॉफी में 132 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों से 101 रन बनाए, तो उन्हें दूसरी पारी में बैटिंग आने से पहले ही इसका इनाम मिल चुका था. कुमार कुशाग्र इसी महीने भारत का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलिया A टीम के खिलाफ दोनों टीमों में चयन हो गया. और इससे यह भी संदेश जाता है कि चयन समिति की ऐसे विकेटकीपर पर नजर है, जो दोनों फॉर्मेटों में फिट हों. साफ है कि जद में केएल राहुल भी  चुके हैं! और अगर कुमार कुशाग्र ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ या इस साल न्यूजीलैंड दौरे में बल्ले से दलीप ट्रॉफी जैसा ही प्रदर्शन करते हैं, तो टीम इंडिया में विकेटकीपर की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी!

केएल राहुल यह भी बिल्कुल भी न भूलें !

वहीं, केएल राहुल यह भी न भूलें कि अगरकर एंड कंपनी की पिछले काफी समय से पंजाब के प्रभसिमरन सिंह पर जगह है. यह पंजाबी विकेटकीपर भी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे टीम में है. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. इस साल टी20 विश्व कप के समय चीफ सेलेक्टर ने ईशान किशन को संजू सैमसन को टीम में लेते हुए कहा था कि वह ऐसा विकेटकीपर चाहते हैं कि जो ओपनर हो.  इसी के चलते टी20 विश्व कप से पहले तक पिछले करीब डेढ़-दो साल में प्लानिंग में शामिल जितेश शर्मा का पत्ता साफ हो गया था! और यही बात केएल राहुल को अच्छी तरह जहन में रखनी है, जिन्हें इलेवन में फिट करने के लिए विकेटकीपर बनाया गया. वनडे में हर एक खराब पारी उन पर अतिरिक्त दबाव लेकर आएगी, क्योंकि अब उनके पीछे ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र हैं. जब विकेटकीपर ओपनर होता है, तो संतुलन ऊपर जाता है, कप्तान को विकल्प मिलता है. और कौन जानता है कि चयन समिति की नजर 'इसी संतुलन' पर 2027 विश्व कप के लिए टिकी हो. साफ है कि विकेटकीपर के समीकरण बदल रहे हैं, मुकाबला बहुत ही ज्यादा कड़ा हो चला है. 

F & Q= Frequently Asked Questions

प्र-1: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का प्रदर्शन कैसा रहा और उन्होंने चयनकर्ताओं को क्या संदेश दिया?

उ.: ईशान किशन ने उत्तर क्षेत्र की कप्तानी करते हुए फाइनल की पहली पारी में 270 रन और दूसरी पारी में 80 रन की तूफानी पारियां खेलीं. उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को संदेश दिया है कि वह भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

प्र-2: ऋषभ पंत पर आगामी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में प्रदर्शन का दबाव क्यों बढ़ गया है?

उ.: दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन और कुमार कुशाग्र जैसे युवा विकेटकीपरों ने शानदार शतक जड़कर टीम में जगह के लिए दावेदारी ठोक दी है, जिससे पंत पर अपने स्थान को सुरक्षित रखने का दबाव बढ़ गया है.

प्र-3: कुमार कुशाग्र कौन हैं और दलीप ट्रॉफी के फाइनल के बाद उन्हें क्या इनाम मिला?

उ.: कुमार कुशाग्र एक युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने फाइनल में 132 गेंदों पर 101 रन बनाए. इसके इनाम स्वरूप उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत की दोनों (फॉर्मेट) टीमों में चुन लिया गया है.

प्र-4: युवा विकेटकीपरों के उभरने से केएल राहुल की जगह पर क्या असर पड़ सकता है?

उ.: चयन समिति की नजर कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों पर है जो दोनों फॉर्मेटों में फिट बैठते हैं. ऑस्ट्रेलिया A टीम में प्रभसिमरन का चयन यह दर्शाता है कि केएल राहुल को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.

प्र-5: चयन समिति के अनुसार एक ओपनर-विकेटकीपर से टीम को क्या रणनीतिक फायदा मिलता है?

उ.: जब विकेटकीपर खुद ओपनिंग करता है, तो टीम का संतुलन बेहतर होता है और कप्तान को अतिरिक्त विकल्प मिलते हैं. यही समीकरण 2027 के विश्व कप की योजना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़ें: वैभव ने पाने से ज्यादा गंवाया! आखिरी पारी में खराब शॉट, कुछ ऐसे हुआ पहले दलीप ट्रॉफी का समापन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Rahul Kannaur Lokesh, India, Kumar Kushagra, Prabhsimran Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com