विज्ञापन

कुंवारा बनकर थाईलैंड में रचाई शादी, 60 लाख ऐंठे, भारत पहुंची विदेशी पत्नी तो निकला 3 बच्चों का बाप, फूट-फूटकर रोई

शादी करते ही इरफान ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. वह व्यापार और अलग-अलग जरूरतों का बहाना बनाकर अपनी विदेशी पत्नी से पैसे मांगने लगा. महिला ने भी पति पर भरोसा करके अपने रेस्टोरेंट की कमाई और रिश्तेदारों से उधार लेकर उसे बड़ी रकम दे दी.

थाई महिला से शादी और ठगी के मामले में कानपुर का शख्स गिरफ्तार.
  • कानपुर के चमड़ा कारोबारी ने थाईलैंड की महिला को सोशल मीडिया पर प्यार के जाल में फंसकर शादी कर ली
  • शादी के बाद इरफान ने व्यापार के बहाने महिला से 60 लाख रुपये ऐंठे और उससे संपर्क तोड़कर भारत लौट आया
  • महिला भारत आई तो पता लगा कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया का प्यार, थाईलैंड में शादी और फिर भारत में धोखा... सुनने में यह किसी सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन यह एक हकीकत है. एक विदेशी महिला के लिए यह बहुत महंगा पड़ गया. इस सबके चक्कर में उसने अपनी जीवन भर की कमाई 60 लाख रुपये भी गंवा दिए. उनकी जिंदगी एक झटके में तब बदल गई जब वह इंसाफ और अपने पति को ढूंढते हुए थाईलैंड से भारत पहुंची. सच जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

कानपुर के युवक ने थाई महिला से झूठ बोलकर की शादी

 पुलिस ने धोधाधड़ी के इस मामले की जांच के बाद आरोपी चमड़ा कारोबारी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है.  हुआ दरअसल यह कि थाईलैंड की रहने वाली उपसॉर्न नाम की महिला वहां अपना रेस्टोरेंट और कैंटीन चलाती है. कुछ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात अनवरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चमड़ा कारोबारी इरफान से हुई थी. उनके बात बातचीत का सिलसिला प्यार में बदलने लगा. इरफान ने महिला से कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है. फिर वह लड़की से मिलने थाईलैंड पहुंच गया. इरफान ने प्यार के जाल में फंसाकर उससे करीब दो साल पहले थाईलैंड में ही शादी रचा ली.

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के बाद 60 लाख लेकर फरार

शादी करते ही इरफान ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. वह व्यापार और अलग-अलग जरूरतों का बहाना बनाकर अपनी विदेशी पत्नी से पैसे मांगने लगा. उपसॉर्न ने पति पर भरोसा करके अपने रेस्टोरेंट की कमाई और रिश्तेदारों से उधार लेकर इरफान को करीब 60 लाख रुपये दे दिए. पैसे ऐंठने के बाद इरफान ने अचानक उपसॉर्न से बातचीत बंद कर भारत वापस लौट आया.

पति को ढूंढते भारत पहुंची विदेशी पत्नी, तो खुला राज 

इरफान से जब महीनों तक उपसॉर्न का कोई संपर्क नहीं हुआ, तो परेशान महिला उसे ढूंढते हुए 6 अक्टूबर 2026 को कानपुर के अनवरगंज में उसके घर जा पहुंची. वहां जाकर उसे जो कुछ पता चला, उसे देखते ही उसके होश उड़ गए. जिस इरफान ने खुद को कुंवारा बताया था वह न सिर्फ पहले से शादीशुदा था, बल्कि उसकी 12 साल पुरानी शादी से 3 बच्चे भी थे.

Latest and Breaking News on NDTV

पैसे चाहिए तो धर्म बदलो और बुर्का पहनो 

थाईलैंड की महिला का आरोप है कि जब उसने अपने साथ हुए इस धोखे का विरोध किया और अपने 60 लाख रुपये वापस मांगे, तो इरफ़ान ने उसके साथ मारपीट की. उसने ये शर्त रखी कि अगर वह उसके साथ रहना चाहती है या अपने पैसे वापस चाहती है, तो उसे अपना धर्म परिवर्तन करना होगा और बुर्का पहनना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने लिया एक्शन, पहुंचा सलाखों के पीछे

धोखे और प्रताड़ना से परेशान थाईलैंड की महिला ने तुरंत एडीसीपी शिवा सिंह से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई. मामले की गंभीरता और लव जिहाद/धर्म परिवर्तन के एंगल को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर थाना अनवरगंज में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस फिलहाल शादी के दस्तावेजों, 60 लाख रुपये के बैंक ट्रांजैक्शन और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपों की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं-महाराष्ट्र: नक्सलियों में खौफ का नाम रही C-60 फोर्स के सामने अस्तित्व का संकट, पूर्व IPS ने चेताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Kanpur News, Love Affair, Social Media Love, Thai Woman Complaint
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com