विज्ञापन

IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्‍म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170

IPS रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है. ये मूल रूप से नोएडा की रहने वाली हैं. उत्तर प्रदेश कैडर में 20 आईपीएस अध‍िकारियों के तबादले हुए हैं. 

IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्‍म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170
  • उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के बड़े तबादले किए गए हैं।
  • आईपीएस रवीना त्यागी को बाराबंकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • रवीना त्यागी 2014 बैच की आईपीएस हैं और उनका मूल निवास गौतम बुद्ध नगर नोएडा है।

उत्तर प्रदेश कैडर में 7 अक्‍टूबर को भारतीय पुल‍िस सेवा के 20 अफसरों के तबादले क‍िए गए हैं. यूपी पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच आईपीएस रवीना त्यागी को बाराबंकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. राजधानी लखनऊ से सटे इस अहम जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब इस लेडी सिंघम के कंधों पर होगी.

यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तानों और वरिष्ठ अधिकारियों की ज‍िम्‍मेदारी बदली गई है. इसी क्रम में बाराबंकी के निवर्तमान एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है, जहां उन्हें पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनाती दी गई है.  

ips raveena tyagi appointed new sp barabanki up police transfer

ips raveena tyagi sp barabanki up police

कौन हैं आईपीएस रवीना त्‍यागी?

रवीना त्‍यागी उत्‍तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा की 2014 बैच की आईपीएस हैं. 5 नवंबर 1987 को जन्‍मी रवीना त्‍यागी मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की रहने वाली हैं. इनके पास बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री है. रवीना त्‍यागी ने संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा में अख‍िल भारतीय स्‍तर पर 170वीं रैंक हास‍िल की थी. रवीना त्यागी की नियुक्ति को प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में से एक बाराबंकी के लिए अहम माना जा रहा है. लखनऊ से सटे होने के कारण जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों पर विशेष नजर रहती है. ऐसे में नई एसपी के सामने प्रशासनिक समन्वय और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की चुनौती होगी. 

ips raveena tyagi appointed new sp barabanki up police transfer

ips raveena tyagi appointed new sp barabanki up police transfer

यूपी में 20 आईपीएस का ट्रांसफर

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने एक साथ 20 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में बस्ती, जौनपुर, मऊ, बलिया, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं. इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट और कुछ अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी डीसीपी और एसपी स्तर पर नई तैनातियां की गई हैं.

यह भी पढ़ें | यूपी में 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर; बस्ती, जौनपुर-मऊ से लेकर बलिया, बागपत-हापुड़ तक एसपी बदले

यह भी पढ़ें | IAS अनु कुमारी ने तिरुवनंतपुरम को अनोखे अंदाज में कहा अलविदा, जान‍िए ट्रांसफर की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Noida, India, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com