विज्ञापन

भारत A को न्यूजीलैंड में खेलने हैं 3 चारदिनी मैच, दलीप ट्रॉफी से 5 खिलाड़ियों ने ठोका दावा, जानें कौन रेस में सबसे आगे

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट खत्म होने का वीरवार को आखिरी दिन है. एक साल बाद अपने पारंपरिक फॉर्मेट में लौटने वाले दलीप ट्रॉफी में 3 मैचों से कई युवाओं ने भारत A टीम के लिए दावा ठोका है. जानें ये कौन हैं

भारत A को न्यूजीलैंड में खेलने हैं 3 चारदिनी मैच, दलीप ट्रॉफी से 5 खिलाड़ियों ने ठोका दावा, जानें कौन रेस में सबसे आगे
Duleep Trophy: पूर्व क्षेत्र के 21 साल के शिखर मोहन ने ऑलराउंड प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया
source: X

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पूर्व क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच मैच का परिणाम आ चुका है! हालांकि, मैच में आधिकारिक रूप से बुधवार का आखिरी दिन बाकी बचा है, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर पूर्व क्षेत्र चैंपियन बन चुका है. एक साल के बाद अंतराल बाद फिर से पारंपरिक फॉर्मेट (क्षेत्रीय आधार) पर लौटे इस टूर्नामेंट में इस साल खिलाड़ियों को मैच तो भले ही कम यानी तीन ही मिले, लेकिन इन तीन मैचों को कुछ युवा खिलाड़ियों ने जितना हो सके, उतना भुनाया. अब जबकि इस साल सीनियर टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत A को भी कीवी धरती पर तीन चार दिनी मैच खेलने हैं, तो कुछ युवा खिलाड़ियों ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को मैसेज भेजा है. चलिए जानिए ये टॉप 5 खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के प्रदर्शन से भारत A टीम में चयन का दावा ठोका है. 

5. अभिजीत सरकार

त्रिपुरा जैसी छोटी टीम के लिए खेलने वाला और 30वें साल में  चल रहा यह मीडियम पेसर ने पूर्व क्षेत्र को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. तीन मैचों में ही सरकार (दक्षिण की दूसरी पारी से पहले तक) कई बड़े नामों के बीच खेल रहे अभिजीत ने 10 विकेट लिए है. और अगर न्यूजीलैंड की पिचों को सबसे ऊपर रखा जाए, तो अभिजीत का दावा भी भारत A के लिए बनता है. हालांकि, यह भी एकदम सही है कि उनका मुकाबला पहले से ही कई स्थापित बॉलरों से है. 

4. आबिद मुश्ताक

आबिद मुश्ताक पिछले सीजन में जम्मू-कश्मीर  की रणजी ट्रॉफी खिताबी जीत में चर्चा का विषय रहे. अपनी कामयाबी को उन्होंने क्षेत्रीय टूर्नामेंट में भी दिखाया. यह सही है कि न्यूजीलैं की पिचें लेफ्टआर्म स्पिनर के लिए कम स्पेस देती हैं, लेकिन प्रदर्शन से दावा तो उनका बनता ही है. सिर्फ दलीप ट्रॉफी की ही बात करें, तो यहां उन्होंने 2 मैचों में 12 विकेट लिए. पेसर मुकेश कुमार के बराबर. एक पारी में चार और एक पारी में पांच विकेट भी लिए. दावा तो उनका बनता है भारत A टीम के लिए.

Latest and Breaking News on NDTV

3. मुशीर खान

सरफराज खान के छोटे भाई पश्चिम क्षेत्र के हार कर बाहर होने के कारण सिर्फ एक ही मैच खेल सके. लेकिन मुशीर अपनी क्षमता का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से घरेलू मैचों में दिखा रहे हैं. सिर्फ दलीप ट्रॉफी की ही बात की जाए, तो उन्होंने 1 ही मैच की दो पारियों में 127 रन बनाए. बेस्ट स्कोर उनका 96 रन रहा. भारत A के लिए उनका दावा तो है. 

2. शिखर मोहन

रांची से  आने वाले सिर्फ 21 साल के शिखर मोहन ने दिखाया कि उनमें बड़े मंच का टेम्प्रामेंट है. मोहन दलीप ट्रॉफी के शुरुआती दोनों मैचों से बाहर से ही मैच देखते रहे, लेकिन जब फाइनल में उन्हें इलेवन में जगह मिली, तो इस लेफ्टी बल्लेबाज ने बखूबी दिखाया कि उन्हें पिच पर टिकना  आता है. शिखर मोहन ने पहली पारी में 85 और दूसरी पारी में 52 रन बनाकर दिखाया कि  वह तेजी से ग्रूम करना डिजर्व करते हैं

. उनके पास मनोदशा भी है, तकनीक भी. वहीं, वह स्पिन भी अच्छी करते हैं और उन्होंने दो विकेट चटकाए. मैसेज मोहन ने दिया है, अगरकर कितना लपकते हैं, यह देखना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. कुमार कुशाग्र

कुमार कुशाग्र का दलीप ट्रॉफी का प्रदर्शन काम कर गया. पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में दम दिखाने में जुटे कुशाग्र ने फाइनल टच दलीप ट्रॉफी में प्रदान किया. फाइनल में पहली पारी में 8 चौकों और 5 छक्कों से 132 गेंदों पर 101 रन बनाकर कुशाग्र ने दिखाया कि वह टिकना भी जानते हैं, तो गेंदों को उड़ाना भी. यह पारी एक बड़ी वजह रही कि बुधवार को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घोषित दो भारत 'A' (चार दिनी और वनडे) में कुशाग्र को दोनों ही टीमों में जगह मिली. और कुशाग्र वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत A टीम में चयन के  लिए सबसे आगे खड़े हैं. 

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.-1 दलीप ट्रॉफी के इस सीजन का फाइनल मुकाबला किन टीमों के बीच खेला गया और विजेता कौन बना?

उत्तर- यह मुकाबला पूर्व क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र  के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पहली पारी की बढ़त के आधार पर पूर्व क्षेत्र चैंपियन बनना लगभग तय है.

प्र.-2 कुमार कुशाग्र को दलीप ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन का क्या तुरंत फायदा मिला?

उत्तर- कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 101 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घोषित भारत 'A' की चार दिनी और वनडे दोनों टीमों में जगह मिल गई.

प्र.-3 युवा बल्लेबाज शिखर मोहन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में किस तरह का प्रदर्शन किया?

उत्तर- 21 वर्षीय शिखर मोहन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पहली पारी में 85 रन और दूसरी पारी में 52 रन बनाए, साथ ही अपनी स्पिन गेंदबाजी से 2 विकेट भी चटकाए.

प्र.-4 आबिद मुश्ताक ने दलीप ट्रॉफी में गेंदबाजी में कैसा प्रदर्शन किया?

उत्तर- जम्मू-कश्मीर के लेफ्टआर्म स्पिनर आबिद मुश्ताक ने दलीप ट्रॉफी के 2 मैचों में कुल 12 विकेट लिए, जिसमें एक पारी में चार और एक पारी में पांच विकेट शामिल हैं.

प्र.-5 मीडियम पेसर अभिजीत सरकार का इस सीजन की दलीप ट्रॉफी में क्या योगदान रहा?

उत्तर- त्रिपुरा के 30 वर्षीय मीडियम पेसर अभिजीत सरकार ने 3 मैचों में 10 विकेट चटकाकर अपनी टीम पूर्व क्षेत्र को फाइनल तक पहुँचाने और चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई

यह भी पढ़ें: वैभव ने पाने से ज्यादा गंवाया! आखिरी पारी में खराब शॉट, कुछ ऐसे हुआ पहले दलीप ट्रॉफी का समापन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Kumar Kushagra, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com