विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2023

WPL Auction में छाई ये दिग्गज क्रिकेटर्स , इन 5 खिलाड़ियों पर लगी सबसे महंगी बोली

WPL Auction में उम्मीद के मुताबिक भारत की स्टार महिला क्रिकेटर्स पर जमकर धन वर्षा हुई. लेकिन कुछ विदेशी सितारों पर बड़ी बोलियां लगी.

WPL Auction में छाई ये दिग्गज क्रिकेटर्स , इन 5 खिलाड़ियों पर लगी सबसे महंगी बोली
WPL Auction में ये रहीं 5 सबसे महंगी खिलाड़ी
नई दिल्ली:

WPL Auction में उम्मीद के मुताबिक भारत की स्टार महिला क्रिकेटर्स पर जमकर धन वर्षा हुई. लेकिन कुछ विदेशी सितारों पर बड़ी बोलियां लगी. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को लेकर पहले से ही जोर-शोर से चर्चा चल रही थी, लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि मंधाना पचास लाख के बेस प्राइस से 3.40 करोड़ रुपये तक पहुंचने में कामयाब रहेंगी. बहरहाल, स्मृति पर पैसा छप्पर फाड़कर बरसा

आइए जानते हैं कि WPL ऑक्शन की 5 सबसे महंगी प्लेयर्स कौन रहीं. 

1. स्मृति मंधाना : भारत की स्टार बैटर और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर स्मृति मंधाना WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी रही, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ की राशि देकर अपने साथ जोड़ा है. बता दें भारत के पूर्व कप्तान और ग्लोबल स्टार विराट कोहली भी आईपीएल के पहले एडिशन से ही आरसीबी का हिस्सा हैं. अब स्मृति मंधाना भी हमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलती हुई नज़र आएंगी.

2. एश्ले गार्डनर: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर WPL ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ में टीम का हिस्सा बनाया है.

3. नेट सीवर: इंग्लैड की स्टार खिलाड़ी नेट सीवर को 3.2 करोड़ में मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है और वे इस ऑक्शन की तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रही. 

4. दीप्ति शर्मा : भारत की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा WPL ऑक्शन की चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ में टीम के साथ जोड़ा है. 

5. जेमिमाह रोड्रिग्स: वहीं ऐतिहासिक WPL ऑक्शन में जेमिमाह रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल ने 2.2 करोड़ में टीम में शामिल किया है और वे WPL ऑक्शन की पांचवी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं.

SPECIAL STORY:

इन 3 अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों की भी लगी लॉटरी

मंधाना ने पैसे में पाकिस्तान कप्तान बाबर को मीलों पीछे छोड़ा, जानें आजम की PSL से कमायी

यह भारतीय वीमेन पेसर पैसे के मामले में इन दिग्गज पाकिस्तानी पुरुष सितारों पर पड़ी भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur Bhullar, Ashleigh Katherine Gardner, Natalie Ruth Sciver, Deepti Sharma, Jemimah Ivan Rodrigues, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com