विज्ञापन
20 days ago

Silver Price Today (30th Jan 2026): चांदी में बीते दो दिन से गिरावटा का दौर जारी है. 29 जनवरी की शाम से शुरू हुई ये गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिन जहां चांदी की कीमतें 65 हजार तक गिर गईं थी, वहीं 30 जनवरी के दिन भी दाम गिर रहे हैं.

आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या यह सिर्फ प्रॉफिट बुकिंग है या दुनिया भर में मचे भू-राजनीतिक तनाव का असर? क्या अब कीमतें और गिरेंगी या फिर से रिकवरी आएगी? जानिए इस खबर में.

आखिरी घंटे में फिसली चांदी

MCX पर आखिरी घंटे में चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अभी कीमतें 2.91 लाख पर ट्रेड कर रही हैं. मुनाफावसूली पिछले 2 दिन से लगातार चांदी में हुई है.

MCX पर 3 लाख से नीचे आईं चांदी की कीमतें

3.10 लाख से नीचे आईं कीमतें

बिकवाली पड़ी भारी

चांदी की सप्लाई कम

चांदी का एक बड़ा हिस्सा अन्य धातुओं जैसे कॉपर, लेड, जिंक और गोल्ड के खानों से बायप्रोडक्ट के रूप में मिलता है. इसका मतलब स्पष्ट है कि चाहे मांग कितनी भी अधिक क्यों न हो इसकी सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ाई जा सकती. 

MCX पर लोअर सर्किट के पास पहुंचे चांदी की कीमत

इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) और ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल

जब बात इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बात आती है, तो चांदी इनमें कई जगहों पर इस्तेमाल की जाती है. बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्वर्टर, वायरिंग एवं हाई-कंडक्टिविटी स्विच, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सेंसर और इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट्स यानी बिजली के जोड़ में इसका उपयोग होता है.

एक बार फिर प्रॉफिट बुकिंग का दिखा असर

वायदा बाजार में कैसी है चांदी की चाल?

चांदी वायदा का भाव 67,891 रुपये, या 16.97 प्रतिशत घटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है.

भारत के पास चांदी का कितना रिजर्व?

भारतीय परिवारों के पास गहनों और बर्तनों के तौर पर लगभग 2.5 लाख मीट्रिक टन (2 लाख 50 हजार टन) चांदी होने का अनुमान है. यह दुनिया के किसी भी देश के पास मौजूद प्राकृतिक भंडार (पेरू का1.4 लाख टन) से भी कहीं ज्यादा है.

कई ETF में दिखी गिरावट

मिराई एसेट सिल्वर ईटीएफ, एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ में भी बड़ी गिरावट हुई.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी का प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है. खबर लिखे जाने तक चांदी 10.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 102.34 डॉलर प्रति औंस थी.

अभी क्या है ताजा भाव?

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से शाम 5 बजे जारी की गई कीमतों के अनुसार चांदी की कीमत 40,638 रुपए कम होकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,79,988 रुपए प्रति किलो थीं.

MCX के बाद अब ETF के गिरे दाम

सिल्वर ईटीएफ में भी कुछ इसी तरह की गिरावट देखी गई. एक्सिस सिल्वर ईटीएफ 24 प्रतिशत तक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ, कोटक सिल्वर ईटीएफ करीब 23-23 प्रतिशत तक फिसल गए. वहीं, एसबीआई सिल्वर ईटीएफ में 22 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई.

MCX पर फिर दिखी बड़ी गिरावट

चांदी में निवेश के लिए 3 गोल्डन रूल्स

  • एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय गिरावट आने पर किश्तों में खरीदारी करें.
  • चांदी को केवल कुछ हफ्तों के लिए नहीं, बल्कि कम से कम 1-2 साल के नजरिए से देखें.
  • एक्सपर्ट्स की मानें तो 2026 के अंत तक चांदी फिर से नई ऊंचाइयों को छू सकती है, लेकिन निवेश हमेशा अपनी वित्तीय क्षमता और रिस्क प्रोफाइल के हिसाब से ही करें.

लगातार बदल रही चांदी की चाल

SIP कर सकती है मदद

Silver Price LIVE Updates: चांदी में इस समय बड़ा करेक्शन देखा जा रहा है. ऐसे में निवेशकों को एसआईपी की सलाह दी जा रही है. हालांकि प्रॉफिट कम रहता है, पर रिस्क के मामले में सेफ रह सकते हैं. 

चांदी में खरीदारी किस रेंज पर करें?

Silver Price LIVE Updates: एक्सपर्ट के अनुसार 2 लाख से 2.50 लाख की रेंज निवेशकों के लिए सेफ रह सकती है. हालांकि लॉन्ग टर्म के लिए निवेश के लिए अपनी प्लानिंग बनानी चाहिए.

आभूषणों के अलावा चांदी का इस्तेमाल

  • चांदी का उपयोग सर्किट बोर्ड, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और सौर पैनल में किया जाता है
  • इसका उपयोग चिकित्सा उपकरणों की कोटिंग में भी किया जाता है, यहां तक कि दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है
  • सोने की तरह, यह अभी भी आभूषण और सिक्के बनाने के लिए एक लोकप्रिय है
  • यह प्रति ग्राम सोने से सस्ता है, जिससे यह छोटे निवेशकों के लिए भी अधिक उपयोगी है

MCX पर कीमतों में हो रहा उतार-चढ़ाव

निवेशकों को एक्सपर्ट की सलाह

Silver Price LIVE Updates: चांदी के दामों में ऊतार-चढ़ाव के बीच एक्सपर्ट ने ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे लॉन्ग टर्म के लिए पॉजिटिव रहें. नए निवेश से पहले अभी कीमतों को स्टेबल होने दें. शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है. 

1 साल में कीमत में बदलाव

चांदी -  पिछले 1 साल में चांदी की कीमत 4 गुना हो गई है

सोना - पिछले 1 साल में सोने की कीमत दोगुनी हो गई है

इस तुलना के अनुसार, चांदी की कीमतें सोने की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ीं हैं.

चांदी में गिरावट की 5 बड़ी वजह

  • रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली ने पलटा ट्रेंड
  • लॉन्ग अनवाइंडिंग से बढ़ा दबाव
  • ग्लोबल संकेत कमजोर
  • मार्जिन कॉल और स्टॉप लॉस ट्रिगर
  • तकनीकी स्तर टूटते ही आई स्लाइड

ग्राफ में दिखा सुधार

MCX के ग्राफ पर अगर नजर डालें तो ग्राफ ऊपर की तरफ आता दिखाई दे रहा है. इससे संकेत मिलते हैं कि करेक्शन के बाद चांदी की कीमतें फिर बढ़ने की ओर अग्रसर हैं.

रिकवरी मोड में कीमतें

गिरावट के बाद अब कुछ रिकवरी मोड में कीमतें आ रही हैं. MCX पर अभी 3,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से चांदी ट्रेड कर रही है.

गोल्ड-सिल्वर रेश्यो

बड़ी गिरावट के बाद चांदी अब भी सोने के मुकाबले सस्ती मानी जा रही है, जिससे इसमें बड़ी उछाल की गुंजाइश है.

Silver Price Today: 2015 में महज ₹33,000 थी चांदी, देखें 11 सालों में कितनी बदली कीमत

साल 2015 में चांदी जिस भाव पर बिक रही थी, आज उसकी कीमत वहां से कई गुना ऊपर जा चुकी है. इस प्राइस चार्ट के मुताबिक, चांदी ने न केवल अपनी चमक बरकरार रखी है, बल्कि निवेशकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है.

गिरावट की क्या है बड़ी वजह?

चांदी की कीमतों में जो तेज गिरावट देखी गई है, सिटी बैंक उसे केवल एक मामूली सुधार मान रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह गिरावट उन लोगों के लिए खरीदारी का शानदार मौका है जो पिछली रैली में चूक गए थे.

स्टेरॉयड वाला सोना बनी चांदी!

Citi के एनालिस्ट्स ने चांदी की तुलना स्टेरॉयड वाले सोने से की है. इसका मतलब है कि जब सोना चलता है, तो चांदी उससे दोगुनी रफ्तार से भागती है. रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी अब किसी सुपर-एसेट की तरह रिएक्ट कर रही है।

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com