India vs New Zealand 5th T20I LIVE Cricket Scorecard Updates: ईशान किशन के तूफानी शतक के बाद अर्शदीप सिंह के पंजे से भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती. टीम इंडिया का यह वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मुकाबला था और टीम के प्रदर्शन से फैंस जरूर खुश होंगे, क्योंकि मैच में भारत ने अपने दबदबे को दिखाया. ईशान की विस्फोटक पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 272 का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 225 पर ऑल-आउट हुए. फिन एलन मेहमान टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जब कर फिन खेलते रहे, तब तक रन रेच में न्यूजीलैंड का रन रेट जरूरी रन रेट से अधिक रहा, लेकिन एक बार जब अक्षर ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और पवेलियन भेजा, न्यूजीलैंड का रन रेट पटरी से उतर गया. भारत के लिए अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन देते हुए 5 विकेट झटके, जबकि अक्षर ने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 3 विकेट निकाले. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
New Zealand Tour of India 2026 LIVE Updates: IND vs NZ 5th T20I LIVE Score Straight from Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram
IND vs NZ LIVE Score: चलिए आखिरी विकेट आया रिंकू के खाते
रिंकू सिंह आखिरी ओवर फेंकने आए थे और उनके खाते में आखिरी सफलता आई. दो गेंद रहते न्यूजीलैंड 225 पर ऑल-आउट हुई. ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद अर्शदीप सिंह के पंजा और अक्षर के तीन विकेटों से भारत ने यह मैच 46 रनों से मैच अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही भारत ने 4-1 से सीरीज जीती और टीम इंडिया जीत के साथ वर्ल्ड कप में जाएगी. भारत का शानदार प्रदर्शन रहा आज. सभी फील्ड में बेहतर किया. एक बार फिन एलन का विकेट लिया और न्यूजीलैंड के विकेट गिरते गए. पाटा पिच पर भी भारत जीतने में सफल रहा.
न्यूजीलैंड 225
IND vs NZ LIVE Score: भारत ने गंवाया रिव्यू
भारत ने रिव्यू गंवा दिया है. यह ओवर फेंकने अभिषेक आए थे. ओवर की चौथी गेंद पर लेग विफोर की अपील थी, लेकिन गेंद लेग स्टंप मिस कर रही थी. न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 54 रन चाहिए. आखिरी ओवर फेंकने कौन आएगा, देखने वाली बात होगी. अभिषेक के ओवर से 14 रन आए.
19 ओवर: न्यूजीलैंड 218/9
IND vs NZ LIVE Score: बुमराह को नहीं मिला कोई विकेट
जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर से 13 रन दिए हैं. बुमराह के इस ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 200 पार हुआ. आखिरी 12 गेंद में 66 रन चाहिए जीत के लिए कीवी टीम को. बुमराह आज एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. उन्होंने 4 ओवर में 58 रन दिए हैं. अब देखना होगा कि 12 गेंद में विकेट आता है या न्यूजीलैंड आखिरी गेंद तक मैच ले जाने में सफल होती है.
18 ओवर: न्यूजीलैंड 204/9
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड को 9वां झटका
न्यूजीलैंड को 9वां झटका लगा. अक्षर ने फर्ग्यूसन को आउट किया. फर्ग्यूसन बोल्ड हुए. अक्षर ने तीन विकेट लिए. फर्ग्यूसन ने कदमों का इस्तेमाल कर खेलने का प्रयास किया था, लेकिन सीधी गेंद से चकमा खा गए और स्टंप्स बिखर गए.
17 ओवर: न्यूजीलैंड 191/9
IND vs NZ LIVE Score: अर्शदीप का पंजा
अर्शदीप ने ओवर का दूसरा विकेट लिया. इसके साथ ही उनका पंजा पूरा हुआ. भारत जीत से 2 विकेट दूर. क्या न्यूजीलैंड पूरे 20 ओवर खेल पाएगी. न्यूजीलैंड को 25 गेंद में जीत के लिए 92 रन चाहिए. भारत की जीत यहां से तय लग रही है. यॉर्कर लेंथ की गेंद ऑफ साइड के बाहर. रिवर्स स्वीप का प्रयास था. लेकिन चूक गए. यह उनके करियर का फाइव विकेट हॉल है.
15.5 ओवर: न्यूजीलैंड 180/8
IND vs NZ LIVE Score: अर्शदीप को मिला एक और विकेट
अर्शदीप को एक और सफलता मिलती हुई. दिन का चौथा विकेट. ऑफ स्टंप के पास एक छोटी और धीमी गेंद, जैमीसन ने जल्दी बल्ला घुमाया, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से टकरा गई. कीवी टीम के सात विकेट गिर गए हैं और अर्शदीप सिंह अपने 5वें विकेट से सिर्फ एक विकेट दूर हैं.
15.3 ओवर: न्यूजीलैंड 179/7
IND vs NZ LIVE Score: बुमराह का 22 रन का ओवर
चक्रवर्ती आए और विकेट लाए. बेवन जैकब्स बोल्ड हुए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ. वरुण चक्रवर्ती की गूगली. उन्हें इसके बारे में कोई अंदाज़ा नहीं था क्योंकि गेंद घूमकर वापस आई और स्टंप्स से टकरा गई. भारत सीरीज 4-1 से अपने नाम करने से 4 विकेट दूर.
14.1 ओवर: न्यूजीलैंड 166/6
IND vs NZ LIVE Score: बुमराह का 22 रन का ओवर
जसप्रीत बुमराह का 22 रन का ओवर है यह. इस ओवर में दो छक्के और दो चौके आए हैं. जरूरी रन रेट 17.67 का है और मौजूदा रन रेट 11.86 का. न्यूजीलैंड को 36 गेंद में जीत के लिए 106 रन चाहिए. भारत को यहां पर डैरिल मिचेल का विकेट चाहिए होगा.
14.0 ओवर: न्यूजीलैंड 166/5
IND vs NZ LIVE Score: चक्रवर्ती का अच्छा ओवर
वरुण चक्रवर्ती का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 6 रन आए हैं. जरूरी रन रेट 18 के ऊपर जा चुका है और मौजूदा रन रेट 11 का है. न्यूजीलैंड को 42 गेंद में जीत के लिए 128 रन चाहिए. क्रीज पर डैरिल मिचेल और बी जैकब्स हैं. भारत को यहां पर विकेट चाहिए होगा. लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद जिस तरह से गेंदबाजी हुई है, उससे कप्तान खुश होंगे. अभी चक्रवर्ती और अक्षर का एक-एक ओवर बाकी है.
13.0 ओवर: न्यूजीलैंड 144/5
IND vs NZ LIVE Score: सैंटनर भी लौटे
अर्शदीप ने ओवर का दूसरा विकेट लिया. सैंटनर को जाना होगा. सूर्यकुमार यादव ने कैच लिया. अर्शदीप सिंह ने दोनों हाथ फैलाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया. सूर्यकुमार के कैच लेने से पहले ही अर्शदीप सिंह ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था और कीपर की तरफ दौड़ पड़े थे. पेसर ने छोटी गेंद फेंकी और सैंटनर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. ऊपरी किनारा लगा और कवर की तरफ हवा में गई गेंद, जहां SKY ने कैच लपक लिया. तिरुवनंतपुरम में विकेट गिर रहे हैं और भारत सीरीज़ में अपनी चौथी जीत की तरफ बढ़ रहा है.
11.3 ओवर: न्यूजीलैंड 137/5
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
फिल एलन के जाने के बाद से विकेट गिरते जा रहे हैं. अब अर्शदीप सिंह की गेंद पर रवींद्र लपके गए. अक्षर ने कैच किया. भारतीय गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड को दबाव में रखा हुआ है. अर्शदीप सिंह की धीमी शॉर्ट बॉल, यह नकल बॉल थी और रवींद्र ने बिना किसी भरोसे के इसे लेग-साइड की तरफ खींचने की कोशिश की. डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई गेंद और वहां खड़े अक्षर ने सुरक्षित कैच लपक लिया. रचिन रवींद्र 17 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए.
11.1 ओवर: न्यूजीलैंड 137/4
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा. ड्रिंक्स ब्रेक के बाद का पहला ओवर और भारत को विकेट मिला. अक्षर की गेंद पर फिलिप्स आउट हुए. रिंकू सिंह ने कैच लिया. अक्षर ने आज रात शानदार प्रदर्शन किया है. फुल और सीधी गेंद, फिलिप्स बड़ा शॉट खेलने गए थे, लेकिन लॉन्ग-ऑन की तरफ मिसटाइम करने गए. फिलिप्स को इस सीरीज़ में पहले कुलदीप के खिलाफ़ संघर्ष करना पड़ा था, और आज एक और बाएं हाथ के स्पिनर ने उनका विकेट लिया है. भारत लगातार विकेट लेकर मैच में वापसी कर रहा है.
10.2 ओवर: न्यूजीलैंड 131/3
IND vs NZ LIVE Score: रूक नहीं रहे रन
रनों की गति कम नहीं हो रही है. बुमराह आखिरी ओवर फेंकने आए थे और इसमें 14 रन आए हैं. ग्लेन फिलिप्स अब क्रीज पर हैं और दूसरे छोर से उन्हें रचिन रवींद्र का साथ मिल रहा है. न्यूजीलैंड ने पहले 10 ओवरों में 131 रन बटोरे हैं और सिर्फ 2 विकेट गंवाए हैं.
10.0 ओवर: न्यूजीलैंड 131/2
IND vs NZ 5th T20I LIVE Updates: अक्षर ने किया शिकार
भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो आ गया है. फिन एलन को जाना होगा. कैच का कॉल था और रिंकू ने कैच लपका. अक्षर ने फिन एलन को आउट किया. भारत के लिए यह बहुत ज़रूरी विकेट था. एलन अच्छी बैटिंग कर रहे थे और न्यूज़ीलैंड को सही रास्ते पर रख रहे थे, लेकिन एक अच्छी पारी खेलने के बाद वह आउट हो गए. अक्षर बहुत खुश हैं. ईशान को राहत मिली. यह गेंद बहुत ज़्यादा छोटी नहीं थी, लेकिन एलन ने पुल शॉट खेलने के लिए पीछे हटकर शॉट खेला, टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद लॉन्ग-ऑन पर गई. फिन एलन 38 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए.
9.0 ओवर: न्यूजीलैंड 117/2
IND vs NZ 5th T20I LIVE Updates: ईशान से मिस की स्टंप
ईशान किशन ने स्टंपिंग का मौका मिस कर दिया. बड़ा मौका था यह. पूरे मैदान पर सन्नाटा छा गया है. फिन एलन का विकेट आता. अक्षर ने अपना काम कर दी दिया था. भारत को उनके विकेट की तलाश है.
8.1 ओवर: न्यूजीलैंड 109/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत को दूसरे विकेट की तलाश
भारत को दूसरे विकेट की तलाश है. न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 100 रन बटोर लिए हैं. वरुण चक्रवर्ती के आखिरी ओवर में 17 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन ने छक्का जड़ा है जबकि रचिन ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है. एक बार फिर जरूरी रन रेट और मैजूदा रन रेट लगभग बराबर हो चुके हैं. फिल एलन शतक की ओर बढ़ रहे हैं. साझेदारी 100 के करीब है.
8.0 ओवर: न्यूजीलैंड 105/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: अक्षर का अच्छा ओवर
IND vs NZ 5th T20I Live Score: अक्षर पटेल का अच्छा ओवर. इस ओवर से 9 रन आए हैं. ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का खाने के बाद उनकी अच्छी वापसी. पारी में पहली बार जरूरी रन रेट बढ़ा है मौजूदा रन रेट से. फिन एलन और रचिन रवींद्र के बीच साझेदारी 37 गेंदों में 72 रनों की हो चुकी है. भारत को यहां पर विकेट चाहिए होगा.
7.0 ओवर: न्यूजीलैंड 88/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: फिन एलन का विकेट चाहिए
पावरप्ले पूरा हुआ. न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में 79 रन बटोरे हैं. भारत को यहां पर फिन एलन का विकेट चाहिए. देखना होगा कि क्या बुमराह आएंगे या फिर अक्षर को लाया जाएगा. फिन एलन अगर ऐसे ही खेलते रहे तो भारत के लिए मुश्किल होगी. आखिरी ओवर से उन्होंने 13 रन बटोरे हैं. सूर्या ने खिलाड़ियों को एकत्रित किया है और कुछ कह रहे हैं. इस सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ है. यह पिच ही ऐसी है. खूब रन आएंगे इस पर. ओस नहीं है अभी तक बिल्कुल भी.
6.0 ओवर: न्यूजीलैंड 79/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 22 गेंदों में अर्द्धशतक
फिन एलन ने 22 गेंदों में अपना अर्द्धशतक जड़ा है. चौके के साथ उन्होंने अपना पचासा पूरा किया है. वह अभी तक 7 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. देखकर लग नहीं रहा, लेकिन फिन एलन के विस्फोट से न्यूजीलैंड रन चेज में अभी तक आगे है. क्योंकि जरूरी रन रेट से अधिक है मौजूदा रन रेट. यह साझेदारी अब 60 रनों की हो चुकी है. यह न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ सबसे तेज पचासा है.
5.2 ओवर: 70/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: बुमराह को अटैक पर लाया गया
बुमराह अटैक पर आए. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा था. लेकिन इस ओवर से उन्होंने 10 रन दिए. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. न्यूजीलैंड को 90 गेंद में जीत के लिए 206 रन चाहिए. फिल एलन और रचिन रवींद्र के बीच साझेदारी 49 रनों की हो चुकी है. न्यूजीलैंड का जरूरी रन रेट 13.2 का है, जबकि जरूरी रन रेट 13.89 का है.
5.0 ओवर: न्यूजीलैंड 66/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: अच्छा ओवर
हार्दिक पांड्या का अच्छा ओवर रहा है यह. इस ओवर से 10 रन आए हैं. लेकिन बुमराह को अभी तक स्ट्राइक पर नहीं लाया गया है. पावरप्ले के आखिरी दो ओवर बाकी हैं. न्यूजीलैंड ने सिर्फ 3.1 ओवर में 50 रन पूरे किए. यह किसी भी टीम का भारत के खिलाफ सबसे तेज 50 है. जरूरी रन रेट अभी मौजूदा रन रेट से नीचे है. न्यूजीलैंड को 96 गेंद में जीत के लिए 216 रन चाहिए.
4.0 ओवर: न्यूजीलैंड 56/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: अर्शदीप का महंगा ओवर
अर्शदीप का महंगा ओवर रहा है यह. इस ओवर से 23 रन आए हैं. फिन एलन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड का रन रेट 15.33 का है. जबकि जरूरी रन रेट 13.29 का है. न्यूजीलैंड को जीत के लिए अभी भी 226 रन चाहिए. इससे पहले हार्दिक के ओवर से 6 रन आए हैं. बॉल से दिक्कत है. पिछले ओवर में बॉल बदली गई थी. एक बार फिर अंपायर को बॉल चेक के लिए दिया गया है.
3.0 ओवर: न्यूजीलैंड 46/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने पिछले मैच के हीरो का शिकार किया. एक्स्ट्रा बॉल से अर्शदीप को विकेट मिला. यह विकेट लेने वाली गेंद नहीं थी. ऑफ स्टंप पर अच्छी लेंथ की गेंद, सीफर्ट ने फ्लिक करने की कोशिश की और गेंद बल्ले के बीच से लगकर मिड-विकेट की तरफ तेज़ी से गई और हार्दिक ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की.
1.0 ओवर: न्यूजीलैंड 17/1
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
बल्लेबाजों के बाद अब गेंदबाजों की बारी है. न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. क्रीज पर टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी मौजूद है. भारत के लिए अर्शदीप गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: केरल में आया 'ईशान तूफान'
फैंस को उम्मीद थी कि लोकल हीरो संजू सैमसन आज उन्हें निराश नहीं करेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप हुए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन का तूफान आया. शुरुआती कुछ गेंदों में संघर्ष करने के बाद ईशान ने जो गियर बदला, उस स्पीड पर गाड़ी आखिरी तक चलती रही. भारत ने पावरप्ले में संजू और अभिषेक के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर इसके बाद सूर्या और ईशान ने जो कोहराम मचाया, कीवी गेंदबाज उससे बच नहीं पाए.
ईशान किशन ने 42 गेंदों में अपना शतक जड़ा. उन्होंने 43 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्कों के दम पर 103 रनों की पारी खेली. ईशान का यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक रहा. उन्होंने 239.53 रनों की स्ट्राइक रेट से पारी खेली. दूसरे छोर से उन्हें कप्तान सूर्या का साथ मिला, जिन्होंने 30 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों के दम पर 63 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में सिर्फ 137 रनों की पारी खेली. अंत में हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रन बनाए.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत ने बनाए 271
आखिरी गेंद पर छक्का आया और इसके साथ ही भारतीय पारी का समाप्त हुई. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए हैं. ईशान किशन के तूफानी शतक के दम पर टीम इंडिया ने अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर 297 का है. बीते 10 ओवर में भारत ने 169 रन बटोरे हैं. ईशान का पहला शतक है यह टी20 अंतरराष्ट्रीय का.
20.0 ओवर: भारत 271/5
IND vs NZ 5th T20I Live Score: हार्दिक पांड्या लौटे
हार्दिक पांड्या भी तूफानी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 17 गेंदों में 42 रन बनाए हैं. बेवन जैकब्स ने कैच लपका. शॉर्ट बॉल थी, हार्दिक पुल के लिए गएत लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. हार्दिक की पारी का भी अंत. चार गेंद बाकी हैं अब.
19.2 ओवर: 261/5
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत का स्कोर 250
भारत का स्कोर 250 हुआ. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है. आखिरी ओवर से 14 रन आए हैं. अब गेंद बची हैं. भारतीय बल्लेबाज ऐसे ही खेलते रहे तो टीम इंडिया 275 का स्कोर भी पार कर सकती है. स्ट्राइक हार्दिक पांड्या के पास है.
19. 0 ओवर: भारत 250/4
IND vs NZ 5th T20I Live Score: दो ओवर बाकी
अब दो ओवर बाकी हैं. ईशान किशन पवेलियन लौट चुके हैं. और क्रीज पर रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या हैं. भारत का रन रेट 13 से ऊपर का है. बीते 5 ओवर से 77 रन आए हैं. देखना होगा कि भारत यहां से कितने रन बटोरता है, क्या भारत 270 या 280 के स्कोर पर पहुंच पाएगा?
18.0 ओवर: भारत 236/4
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान किशन आउट
शतक ठोक पवेलियन लौटे ईशान किशन. इस बार ग्लेन फिलिप्स ने गलती नहीं की और कैच लपकने के बाद उन्होंने गुस्से में गेंद जमीन पर मारी. क्राउड से स्टैडिंग ओवेशन मिला है ईशान किशन को. शॉर्ट बॉल थी, इसे डीप-मिडविकेट पर खेल बैठे. लेकिन इस बार कनेक्शन सही नहीं हुआ. ईशान किशन 6 चौके और 10 छक्कों के दम पर 103 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
17.3 ओवर: भारत 233/4
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान किशन ने जड़ा शतक
ईशान किशन ने करियर का पहला शतक ठोका. सिर्फ 42 गेंदों में शतक जड़ा है. छक्के के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया है. 6 चौके, 10 छक्के जड़ चुके हैं वह अभी तक. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. आखिरी ओवर से 25 रन आए हैं. भारत का स्कोर 250 के करीब है और अभी 3 ओवर बाकी हैं.
17.0 ओवर: भारत 226/3
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान को मिला जीवनदान
भारत ने 11 से 15 ओवर में 86 रन बटोरे हैं. इन ओवरों में फुल मेंबर नेशन में किसी भी टीम का दूसरा सबसे अधिक स्कोर. इससे पहले भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन्हीं ओवर में 90 रन बटोरे हैं. आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. भारत का स्कोर 200 पार हुआ. अभी 16 ओवर का खेल हुआ है. 4 ओवर बाकी हैं.
16.0 ओवर: भारत 201/3
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान को मिला जीवनदान
आज ईशान किशन का दिन है. ग्लेन फिलिप्स से बाउंड्री लाइन पर मिसजज हुआ और वो कैच नहीं ले पाए. छक्का मिला. वह शानदार फील्डर हैं. लेकिन आज उनसे कैच छूटा.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: आखिरी ओवर से 9 रन
आखिरी ओवर से आए 9 रन. सूर्या लौट चुके हैं जबकि दूसरे छोर पर ईशान क्रीज पर हैं. वहीं अब हार्दिक पांड्या हैं. ईशान अपने शतक से 16 रन दूर हैं. भारत का रन रेट 13 के करीब हैं.
15.0 ओवर: भारत 187/3
IND vs NZ 5th T20I Live Score: सूर्या स्टंप
चलिए सूर्यकुमार यादव की पारी पर विराम लगा. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था. लेकिन चूक गए और सीफर्ट ने बाकी का काम किया. सूर्या ने 30 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों के दम पर 63 रनों की पारी खेली. भारत को तीसरा झटका लगता है. अब हार्दिक पांड्या आएंगे. आखिरी 5 ओवर में 92 रन आए हैं. सूर्या 210 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर लौटे हैं.
14.3 ओवर: भारत 185/3
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 23 रन आए ओवर से
इस ओवर से 23 रन आए हैं. पिछले ओवर में कप्तान सूर्या ने तीन छक्के जड़े हैं. उन्होंने ओवर की तीसरी, चौथी और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है. सूर्या ने 26 गेंदों में पचासा पूरा किया है. भारत का स्कोर 200 के करीब है. टीम इंडिया कम से कम 250 का स्कोर करना चाहेगी.
14.0 ओवर: भारत 178/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 3 हजार रन पूरे किए. इसके लिए उन्होंने 1822 गेंद ली है. सूर्या सबसे कम गेंदों में 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं. दूसरी तरफ ईशान किशन का तूफान जारी है. वह गेंदबाजों का मर्डर कर रहे हैं, कुछ देर पहले ऐसा महान सुनील गावस्कर ने कहा है. आखिरी ओवर में 14 रन आए हैं. ईशान तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
13.0 ओवर: भारत 155/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान-सूर्या की साझेदारी 100 पार
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की साझेदारी 100 पार हो चुकी है. ईशान ने छक्का जड़ा है. यह लगातार सातवीं बाउंड्री आई है उनके बल्ले से. भारत का स्कोर 150 के करीब है और अभी 8 ओवर बाकी हैं.
12.2 ओवर: 148/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान किशन का कोहराम
ईशान किशन का कोहराम जारी है. उन्होंने इस ओवर में 4, 4, 4, 6, 4, 6 रन ठोके हैं. भारत का रन रेट 11.75 का है. आखिरी ओवर से 29 रन आए हैं. ईशान किशन शतक के करीब हैं. 33 गेंदों का सामना किया है और अभी तक 6 चौके और छह छक्के जड़े हैं.
12.0 ओवर: भारत 141/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 28 गेंद में ईशान का पचासा
ईशान किशन ने 28 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. इस सीरीज का तीसरा पचासा है. चौके के साथ उन्होंने फिफ्टी पूरी की है. ईशान लगातार विस्फोट कर रहे हैं.
11.0 ओवर: भारत 117/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान अर्द्धशतक के करीब
ईशान किशन अर्द्धशतक के करीब हैं. ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा था. जबकि चौथी गेंद पर भी उन्होंने बेहतीन शार्ट खेला था, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन फील्डिंग करके टीम के लिए 5 रन बचाए. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं.
11.0 ओवर: भारत 112/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत का स्कोर 100 पार
10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. भारत का स्कोर 100 पार हुआ. ईशान किशन तेजी से अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. आखिरी ओवर से 20 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर पहले सूर्या ने छक्का जड़ा था. जबकि चौथी और पांचवीं गेंद पर ईशान ने बाउंड्री जड़ी. पिच अच्छी लग रही है. भारत की कोशिश 200 से अधिक का स्कोर करने की होगी.
10.0 ओवर: भारत 102/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: साझेदारी का प्रयास
सूर्या और ईशान यहां पर साझेदारी का प्रयास किया है. दोनों के बीच 21 रनों की साझेदारी हो चुकी है. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. ईशान और सूर्या खराब गेंद मिलते ही उसे बाउंड्री के पार भेज दे रहे हैं.
8.0 ओवर: भारत 69/2
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 10 रन का ओवर
इस ओवर से 10 रन आए हैं. सूर्यकुमार यादव ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है. भारत का रन रेट 9.14 का है. ईशान और सूर्या यहां पर साझेदारी करना चाहेंगे.
7.0 ओवर: भारत 64/2
IND vs NZ LIVE Score: पावरप्ले पूरा
पहला पावरप्ले पूरा हुआ. भारत ने इस दौरान 54 रन बटोरे हैं और दो विकेट गंवाए हैं. क्रीज पर अभी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. सूर्या ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा. भारत को यहां पर साझेदारी की जरूरत है.
6.0 ओवर: भारत 54/2
IND vs NZ LIVE Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौटे. फर्ग्यूसन ने अभिषेक शर्मा को आउट किया. क्लीन बोल्ड हुए अभिषेक. लॉकी को दूसरा विकेट मिला. वह कमाल कर रहे हैं. यह बहुत तेज़ गेंद थी और अभिषेक गति से मात खा गए. 145.3 किमी/घंटा की अच्छी लेंथ की गेंद, पिच पर पड़ने के बाद तेज़ी से अंदर आई, अभिषेक आगे बढ़े और सीधे बल्ले से शॉट लगाने की कोशिश की, चूक गए और गेंद सीधे मिडिल स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा गई. पावरप्ले के अंदर दोनों ओपनर आउट हो गए़. अभिषेक 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 4 चौके और दो छक्के जड़े.
5.0 ओवर: भारत 48-2
India vs New Zealand LIVE Score: अभिषेक का प्रहार जारी
अभिषेक शर्मा का प्रहार जारी है. दूसरे छोर पर उनके साथ ईशान किशन हैं. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक के बल्ले से चौका आया. अब पावरप्ले के आखिरी के दो ओवर बाकी हैं. भारत का रन रेट 9.25 का है. बीते दो ओवर में सिर्फ 8 रन आए हैं. आज ईशान किशन संघर्ष कर रहे हैं.
4.0 ओवर: भारत 37/1
India vs New Zealand LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका
संजू सैमसन फिर फ्लॉप, 6 रन बनाकर आउट हुए. पहले स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, लेकिन फिर फैंस ने अपने लोकल हीरो के लिए तालियां रूकने नहीं दीं. यह सीरीज़ उसके लिए भुलाने लायक रही है. फुल लेंथ की गेंद, सैमसन क्रीज़ में पीछे गए और ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश की, बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद स्क्वायर के पीछे हवा में चली गई, जैकब्स डीप बैकवर्ड पॉइंट से दौड़कर आए और एक अच्छा कैच लिया. गेंद सही जगह पर थी लेकिन सैमसन उसे बल्ले के बीच से नहीं मार पाए. बैट का मुंह पहले ही बंद हो गया. लेग साइड में खेलने गए थे.
2.5 ओवर: भारत 31/1
India vs New Zealand LIVE Score: अभिषेक का विस्फोट जारी
अभिषेक का विस्फोट जारी है. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा था. वहीं दूसरी गेंद पर संजू ने चौका जड़ा था. हालांकि, अगर स्लीप होती तो संजू लपके जाते.
2.0 ओवर: भारत 29/0
India vs New Zealand LIVE Score: अभिषेक का पहले ही ओवर से प्रहार
अभिषेक ने पहले ही ओवर से प्रहार करना शुरू किया. तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के बाद उन्होंने ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. भारत ने पहले ओवर से 14 रन बटोरे हैं.
1.0 ओवर: भारत 14/0
India vs New Zealand LIVE Score: अभिषेक के बल्ले से आया छक्का
अभिषेक शर्मा के बल्ले से छक्का आया. ओवर की तीसरी गेंद पर हवाई फायर. स्लॉट में गेंद थी. अंपायर गेंद चेक कर रहे हैं. उनका मानना है कि गेंद खराब होती जाएगी.
0.3 ओवर: भारत 6/0
India vs New Zealand LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू
भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मौजूद है. जैकब डफी न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
India vs New Zealand LIVE Score: संजू पर नजरें
India vs New Zealand LIVE Score: संजू सैमसन T20I में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 50 छक्के पूरे करने से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं. देखना होगा कि वह आज यह मुकाम हासिल करते हैं या नहीं. जबकि सूर्यकुमार यादव T20I में कप्तान के तौर पर 50 छक्के पूरे करने से सिर्फ 1 छक्का दूर हैं.
India vs New Zealand LIVE Score: सिर्फ चौथी बार सूर्या ने चुनी बैटिंग
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद सिर्फ चौथी बार बैटिंग का फैसला लिया है. इन चार में से तीन मैच डेड रबर थे. भारत ने पिछले तीनों मैच 133 रन, 135 रन और 21 रन के बड़े अंतर से जीते थे.
IND vs NZ LIVE Score: संजू ने की टीम हर्डल
टीम हर्डल में संजू सैमसन बोले हैं. उनके चेहरे पर हंसी दिखी है. इसके अलावा दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि उनके कप्तान का यह अंदाज पसंद आया. गावस्कर ने टीम के बैटिंग चुनने और प्लेइंग इलेवन पर यह राय दी है.
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड में चार बदलाव
वहीं न्यूजीलैंड ने बताया कि वह चार बदलाव के साथ उतरी है. मिचेल सैंटनर ने कहा कि भले ही अधिक ओस ना हो.
IND vs NZ LIVE Score: भारत का बैटिंग का फैसला
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है. टीम इंडिया आज तीन बदलाव के साथ उतरी है. कप्तान सूर्या ने बताया कि अक्षर पटेल और ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. सूर्या तीसरे खिलाड़ी का नाम भूल गए लेकिन उन्होंने फैंस को कहा कि तिरुवनंतपुरम चिंता ना करें आज संजू सैमसन खेल रहे हैं.
IND vs NZ LIVE Score: पावरहाउस शिवम दुबे
शिवम दुबे ने विशाखापट्टनम में शानदार पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा था और वो भारत के लिए टी20 में तीसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बने थे. दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए थे और यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दुबे का रिकॉर्ड और बेहतर हो जाता है. दुबे ने रन चेज में 82.5 की औसत से बैटिंग की है और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 167 का है. उन्होंने 13 मैचों में 330 रन बनाए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में कम से कम 250 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दुबे का औसत दूसरा सबसे बेहतर है.
IND vs NZ LIVE Score: कोई नहीं है टक्कर में
T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से फुल मेंबर देशों में T20I में भारत का बैटिंग रन प्रति ओवर (RPO) सबसे अच्छा है. इतना ही नहीं T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से T20I में सबसे ज़्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है.
भारत ने 40 मैच खेले हैं और उसका RPO 9.3 का है, जबकि इस दौरान उसने 344 छक्के जड़े हैं. वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है. इंग्लैंड का RPO 9.3 का है और उसने 167 छक्के जड़े हैं. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलिया का RPO 9.2 का है और उसने 196 छक्के जड़े हैं.
IND vs NZ LIVE Score: टॉप-3 में दो भारतीय
बात अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग की करें तो टॉप-3 में दो भारतीय हैं. अभिषेक शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज हैं. उनके 929 रेटिंग अंक हैं. जबकि दूसरे पर फिल सॉल्ट हैं और तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा हैं, जिनके रेटिंग अंक 781 हैं.
IND vs NZ LIVE Score: भारत का तूफानी रिकॉर्ड
2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद से, फुल मेंबर देशों में T20I में भारत का जीत प्रतिशत सबसे ज़्यादा है. भारत ने 40 मैच खेले हैं, 30 जीते हैं और 6 में हार मिली है. जीत प्रतिशत 70 का है. जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है. जिसने 25 मैच खेले हैं और 17 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उसे हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 60 का है. तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान है, जिसने 21 मैच खेले हैं और 12 में जीत मिली है, उसे जबकि 9 में हार मिली है. अफगानिस्तान का जीत प्रतिशत 50 का है.
IND vs NZ LIVE Score: वर्ल्ड कप के बाद भारत का दमदार रिकॉर्ड
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं गंवाई है. 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद से नंबर 1 T20I रैंकिंग बनाए रखी है. 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद से, भारत ने खेली गई हर T20I सीरीज़ जीती है.
भारत का रिजल्ट
- जिम्बावे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती
- श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती
- बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज 3-1 से जीती
- इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती
- एशिया कप चैंपियन, 7 में से 6 मैत जीते
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज 3-1 से जीती
- न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे (सीरीज जीत चुके हैं)
IND vs NZ LIVE Score: कैसा रहेगी पिच
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच हाई स्कोरिंग होते हैं. ऐसे में आज भी हमें हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है, जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 235 रन बनाए थे. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं और दो हारे हैं.
IND vs NZ LIVE Score: कैसा है रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और इस दौरान टीम इंडिया ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड 11 जीतने में सफल हुई है. दो मैच टाई हुए हैं. बात अगर बीते पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय की करें तो भारत का रिकॉर्ड 4-1 है.
IND vs NZ LIVE Score: संजू सैमसन पर नजरें
संजू सैमसन पर सभी भी नजरें होंगी. वह आज अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे हैं. देखना होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. संजू इस सीरीज में अभी तक फ्लॉप रहे हैं और वर्ल्ड कप के पहले वो अपना फॉर्म हासिल करना चाहेंगे.
IND vs NZ LIVE Score: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी के लाइव ब्लॉग पर. आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हैं और वॉर्म अप कर रहे हैं. विशाखापट्टनम में भारत एक्सपेरिमेंट मोड में था, क्या आज भी वही जारी रहेगा या भारत अपनी फर्स्ट च्वॉइस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, थोड़ी देर में हमें पता चल जाएगा.