दाएं हाथ के इंग्लिश बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने आईपीएल 2022 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने अपने ढेरों फैन बनाए. लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने एक भारी भरकम रकम के साथ मेगा ऑक्शन में खरीदा था. PBKS की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बल्लेबाज ने जमकर रन बटोरे. बिते सीजन खेले गए अपने 14 मैचों में उन्होंने 437 रन बनाए और 34 छक्के लगाए. वो इससे पहले 2019 और 2021 में भी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए आईपीएल खेल चुके हैं लेकिन उनका पिछला सीजन (IPL 2022) शानदार गया.
ऐसा ही प्रदर्शन लिविंगस्टोन ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) में किया है. BBL में वो पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के लिए दो सीजन खेल चुके हैं. आगामी सीजन से पहले BBL ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone Sixes) का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में 28 वर्षीय खिलाड़ी को लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए देखा जा सकता है. बीबीएल ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, “लियाम लिविंगस्टोन सिर्फ छक्के नहीं लगाते.. वो विशालकाय छक्के लगाते हैं.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लिविंगस्टोन को 28 अगस्त को होने वाले बिग बैश लीग के 12वें सीजन के ड्राफ्ट में रिकॉर्ड 70 अन्य इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ शामिल किया गया है. इस साल टी20 फॉर्मेट में वो दूनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं. साल 2021 की शुरुआत से उन्होंने 75 टी20 मैचों में 138 छक्के मारे हैं.
पिछले दो सीजन 138.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 851 रन बनाने के कारण इस साल वो बीबीएल में भारी डिमांड में होंगे. साल 2021 में खेले गए पहले द हंड्रेड टूर्नामेंट में लियाम ने 178 के स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए थे.
* जिसने खुद जीता IPL का खिताब, उसने विश्व क्रिकेट के लिए बताया भारतीय लीग को खतरनाक, जानिए पूरा मामला
* जॉनी बेयरस्टो को 'बाहुबली' बनना पड़ा महंगा, SA के खिलाफ टी20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर- VIDEO
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं