बारिश ने एक बार मंगलवार को त्रिनिदाद में टीम इंडिया (Team India Training Session) के ट्रेनिंग सेशन में बाधा डालने का काम किया. भारतीय टीम को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच (WI vs IND 3rd ODI) खेलना है. लगातार आती-जाती बारीश से भारतीय खिलाड़ी कुछ परेशान जरुर दिख रहे थे लेकिन इस बीच संजू सैमसन (Sanju Sanson) का काफी रिलैक्स और मजाकिया अंदाज दिखा.
जैसा की इस सीरीज के दौरान अकसर देखने को मिला, जैसे ही भारतीय टीम की बस प्रैक्टिस के लिए पहुंचती है, बारीश शुरु होने लगती है और खिलाड़ियों को अपनी तैयारी इंडोर ही करनी पड़ती है. हालांकि इससे मेजबान टीम के हौसले में कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने शुरू के दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से सीरीज (West Indies India Series) अपने नाम कर लिया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
स्पोर्ट्स पत्रकार विमल कुमार के द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो में संजू सैमसन काफी हल्के मूड में नजर आए. सैमसन ने दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वो आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है इसलिए तीसरे वनडे में वो अपना भरपूर योगदान देकर सेलेक्टरों का ध्यान खुद पर बनाए रखना चाहेंगे.
2011 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य मानसिक कंडीशनिंग विशेषज्ञ पैडी अपटन ने वहां तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया में होने इस साल अंत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी वो टीम का हिस्सा होंगे.
टीम के साथ जुड़ चुके अश्विन, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल और बाकी खिलाड़ियों ने कुछ बुनियादी शारीरिक अभ्यास किया. वहीं हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और भुवनेशवर कुमार ने इंडोर नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की. कुल मिलाकर शिखर धवन की टीम से हौसले बुलंद नजर आए.
* जिसने खुद जीता IPL का खिताब, उसने विश्व क्रिकेट के लिए बताया भारतीय लीग को खतरनाक, जानिए पूरा मामला
* जॉनी बेयरस्टो को 'बाहुबली' बनना पड़ा महंगा, SA के खिलाफ टी20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर- VIDEO
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं