साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs SA T20 Series) के पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow Injury) के इंजरी की खबरें सामने आ रही हैं. इसका कारण एक असामान्य ट्रेनिंग एक्सरसाइज को बताया जा रहा है. दरअसल एक वीडियो में उन्हें अपने टीम के साथी सैम करन (Sam Curran) को कंधे पर बैठाकर एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है. ये वीडियो रीस टॉपली (Reece Topley) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है.
Jonny Bairstow lifting Sam Curran ????????????
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) July 26, 2022
???? IG: reecejtopley pic.twitter.com/HwVH7l6wVr
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
एक भारी वर्कलोड के बावजूद बेयरस्टो ने पिछले सप्ताह तीनों फार्मेट में क्रिकेट खेलते रहने की इच्छा जताई थी. खबरों के अनुसार मंगलवार को उन्होंने ब्रिस्टल स्टेडियम में ट्रनिंग सेशन बीच में ही छोड़ दिया. उन्होंने अपने बाएं घुटनों पर स्ट्रैपिंग और आइस पैक भी लगाया हुआ था.
रिपोर्ट के अनुसार ड्रेसिंग रुम की ओर वापस जाते वक्त 32 वर्षीय खिलाड़ी तकलीफ में नजर आ रहे थे, लेकिन प्रोटिज टीम के खिलाफ उनकी भागीदारी पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.
मैदान पर उनकी वापसी होगी या नहीं ये देखना अभी बाकी है लेकिन एक के बाद एक मैच से इस सलामी बल्लेबाज की तकलीफ बढ़ने की पूरी संभावना है.
* Commonwealth Games 2022: पहले दिन होंगे भारतीय महिला हॉकी और क्रिकेट टीम के मुकाबले, जानिए टाइमिंग
विस्फोटक बल्लेबाज ने टेस्ट टीम के लिए इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 27 जुलाई को शुरु होने वाली टी20 सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड को तीन टेस्ट मैच भी खेलना है.
टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 अगस्त से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को मददेनजर रखते हुए इंग्लैंड के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि वो टॉप 2 की रेस में अभी बने हुए हैं.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं