- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक कार्यकारी मंडल बैठक इस वर्ष नवंबर में मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी.
- बैठक में संघ के शीर्ष पदाधिकारी, प्रांत और क्षेत्र स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे.
- बैठक में बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप, ओटीटी सामग्री, नशीली दवाओं की समस्या जैसे विषय प्रमुखता से उठाए जाएंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इस वर्ष मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी. संघ ने जारी आधिकारिक जानकारी में बताया कि तीन दिवसीय बैठक में संगठन के शीर्ष पदाधिकारी और देशभर से प्रांत एवं क्षेत्र स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी छह सह सरकार्यवाह और विभिन्न अखिल भारतीय विभागों के प्रमुख मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठक में भाग लेंगे.
RSS की कार्यकारी मंडल बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा?
इंदौर में होने वाली इस बैठक में भारत के घरेलू मामलों में बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप पर चर्चा होगी. हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विजयदशमी के संबोधन में यह मामला उठाया था. इसके अलावा ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की सामग्री और नशीले पदार्थों के मुद्दे पर भी चर्चा होगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
सभी 46 प्रांतों के अधिकारी व प्रचारक होंगे शामिल
संघ की संगठनात्मक संरचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा सह प्रांत संघचालक, सह प्रांत कार्यवाह और सह प्रांत प्रचारक इस बैठक में उपस्थित रहेंगे. वहीं, संघ के सभी 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और उनके सहयोगी पदाधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे.
आरएसएस की इंदौर में होने वाली बैठक की अहम बातें
- आरएसएस के अनुसार, हाल ही में संपन्न विजयादशमी उत्सव के साथ पिछले एक वर्ष से देशभर में चल रही संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला पूरी हुई है. ऐसे में बैठक में शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी.
- बैठक में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा दिए गए उद्बोधन में उठाए गए प्रमुख विषयों पर भी चर्चा होगी. इसके साथ ही वर्तमान समय के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा.
- संघ ने बताया कि बैठक के दौरान डिजिटल और नए माध्यमों की सामग्री (कंटेंट), नशीली दवाओं की बढ़ती समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप, वैश्विक परिदृश्य तथा समकालीन सामाजिक-राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.
- आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजनाओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर संघ की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें - भारत में सत्ता परिवर्तन संभव नहीं, फ्रांस जैसी अशांति यहां नामुमकिन- दशहरा रैली में मोहन भागवत का बड़ा मैसेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं