विज्ञापन

इंग्लैंड के शख्स ने शार्क टैंक में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, पानी के अंदर पहनाई रिंग

शार्क टैंक के अंदर शादी के लिए प्रपोज करने का एक्सपीरियंस कैसा होता है, यह कपल ने खुलकर दुनिया को बताया है.

इंग्लैंड के शख्स ने शार्क टैंक में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, पानी के अंदर पहनाई रिंग
शार्क टैंक में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए बॉयफ्रेंड की तस्वीर.
Skegness Aquarium

Viral News: साउथ-ईस्ट इंग्लैंड के बकिंघमशायर में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को तब प्रपोज किया जब वे दोनों शार्क के साथ डाइविंग कर रहे थे. इसका खुलासा हाल ही में उन्होंने बीबीसी रेडियो से बातचीत में किया, जिसके बाद उनकी लव स्टोरी इंटरनेट पर वायरल हो गई.

'क्रिसमस गिफ्ट करके ले गया'

वेंडोवर के रहने वाले जेम्स वॉल्श ने बताया, 'मैं अपनी र्गलफ्रेंड पेज कुक को कुछ अनोखे तरीके से प्रपोज करना चाहता था, जिससे वो पल हमेशा के लिए उसकी यादों में बस जाए. इसीलिए मैंने स्केगनेस एक्वेरियम को चुना और फिर क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर ट्रिप की बात कहते हुए उसे वहां ले गया.'

'एक्वेरियम ने दिया आइडिया'

जेम्स अपनी इस प्लानिंग के बारे में पहले ही एक्वेरियम को मेल कर चुके थे. एक्वेरियम अथॉरिटी ने ना सिर्फ उनकी इच्छा पूरी की, बल्कि ये भी बताया कि वे इस लम्हे को ज्यादा खास कैसे बना सकते हैं. एक्वेरियम ने मेल के जवाब में जेम्स को बताया कि पानी के अंदर कुछ साइन बोर्ड हैं, जिनका वे इस्तेमाल प्रपोज करने के लिए कर सकते हैं.

'शार्क के अंगूठी खाने का डर'

जेम्स ने माना कि उन्हें थोड़ी घबराहट हो रही थी कि कहीं शार्क उनकी कलाई पर बंधी सगाई की अंगूठी न खा जाए. लेकिन सब कुछ अच्छे से हो गया. पहले इइंस्ट्रक्टर ने हम दोनों को बाकी ग्रुप से अलग कर दिया और फिर एक आदमी चुपके से वह साइन लेकर आ गया.

कैसे दिया 'हां' का जवाब?

पेज ने कहा, 'मैं पूरी तरह से हैरान थी. लेकिन मैंने इस प्रपोजल का जवाब OK का हैंड सिग्नल देकर दिया. यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था. मैं हमेशा से स्कूबा डाइविंग करना और शार्क के साथ तैरना चाहती थी. फिर अचानक प्रपोजल हुआ और मैं पूरी तरह भूल गई कि मैं एक टैंक में हूं.'

एक्वेरियम ने दी प्रतिक्रिया

एक्वेरियम के जेमी एल्विज ने कहा, 'स्कूबा डाइविंग एक एड्रेनालाईन बढ़ाने वाला एक्सपीरियंस है, और जब इसमें यह प्रपोजल वाला रोमांच जुड़ जाता है, तो आपको लगता है कि आप वहीं हैं और इसका हिस्सा हैं.'

यह भी पढ़ें:- GPT 6 Astra ने IRCTC विंडो खुलते ही सेकंड्स में बुक कर दिया तत्काल टिकट, फाउंडर ने समझाया पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें:- भारत आकर 1 दिन में कितने रुपये खर्च कर देते हैं विदेशी मेहमान? सिडनी की महिला ने बताया चेन्नई घूमने का खर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Underwater Proposal, Scuba Diving, Shark Tank, England, Skegness Aquarium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com