अगर आप शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च वाली SUV खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहद शानदार ऑप्शन है. अच्छी बात है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरुरत नहीं है. कंपनी का दावा है कि ये SUV 29 किलोमीटर प्रति लीटर (kmpl) का माइलेज देती है. हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुई Renault Duster Hybrid की. ये इस समय भारत में बिकने वाली देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV बन गई है. हालांकि, केवल माइलेज ही सब कुछ नहीं होता है. आपको इसकी कीमत के बारे में भी पता होना चाहिए. यहां पर आपको भारत के टॉप शहरों में इसकी On-Road कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
टॉप शहरों में Renault Duster Hybrid की कीमत

Renault Duster Hybrid के फीचर्स
Renault Duster Hybrid में कंपनी ने एक 1.8-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक 1.4 kWh की सेल्फ-चार्जिंग बैटरी का इस्तेमाल किया है. ये पूरा सिस्टम मिलकर 158 bhp की मैक्सिमम पावर और 208 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस कार को किसी भी बाहरी सॉकेट से प्लग-इन चार्ज करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है, क्योंकि जब आप गाड़ी चला रहे होते हैं तो इसकी बैटरी खुद को अपने आप चार्ज कर लेती है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
अब बात करते हैं इसके माइलेज की. कंपनी का दावा है कि ये कार 29 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है और शहर के भारी ट्रैफिक के दौरान इस कार को 80 प्रतिशत समय तक केवल शुद्ध इलेक्ट्रिक मोड में ही चलाया जा सकता है. ये खूबी डस्टर को इसके कंपीटिटर्स हाइब्रिड मॉडल्स जैसे Maruti Suzuki Grand Vitara, Victoris और Toyota Urban Cruiser Hyryder के मुकाबले काफी आगे रखती है. हालांकि, रियल माइलेज इस बात पर निर्भर करेगा कि आप गाड़ी को कैसे और कहां चलाते हैं.
Renault Duster Hybrid कई प्रीमियम फीचर्स से लैस
महिंद्रा और टाटा जैसी बड़ी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए Renault ने इसके तीनों वेरिएंट्स को बेहद प्रीमियम फीचर्स से लैस किया है. Evolution वेरिएंट का इसका शुरुआती मॉडल है. ये इसके पेट्रोल टर्बो ऑटोमैटिक वेरिएंट से लगभग 1.5 लाख रुपये महंगा है. इसमें पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी लाइट बार वाले टेल लैंप्स, चारों पावर विंडोज़ के लिए ऑटो अप/डाउन फीचर, क्रूज कंट्रोल, ब्लैक फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और स्पोर्टी दिखने वाले 18-इंच के फ्लेक्स व्हील्स मिलते हैं.
Techno वेरिएंट केवल हाइब्रिड मॉडल के साथ ही मिलता है, जो इवोल्यूशन वेरिएंट से करीब 2 लाख रुपये महंगा है. इसमें एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी हेडलैंप्स, बिना चाबी के लॉक/अनलॉक होने वाला कार्ड सिस्टम, इंजन पुश-स्टार्ट बटन और बेज कलर की सेमी-लेदरेट सीट्स मिलती हैं.
Emotion वेरिएंट इसका टॉप मॉडल है. ये इस रेंज का सबसे प्रीमियम और टॉप-स्पेक वेरिएंट है, जो टेक्नो वेरिएंट से मात्र 49 हजार रुपये रुपये महंगा है. इस मामूली कीमत में कंपनी इसमें ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक खुलने वाला पावर्ड टेलगेट, गर्म व ठंडी हवा देने वाली हवादार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (6-वे एडजस्टेबल), प्रीमियम ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 18-इंच के बेहद खूबसूरत डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देती है.
क्या आपके लिए है Renault Duster Hybrid?
यदि आपका डेली सफर ज्यादातर शहरों के भारी ट्रैफिक और बंपर-टू-बंपर जाम के बीच होता है, तो डस्टर हाइब्रिड आपके लिए सबसे फायदे का सौदा साबित होगी. सामान्य पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले इसके लिए चुकाई गई अतिरिक्त ऑन-रोड कीमत पेट्रोल की भारी बचत के रूप में बहुत जल्द वापस वसूल हो जाएगी. ऐसे में जब आप इतनी बड़ी रकम खर्च कर ही रहे हैं, तो इसके सबसे टॉप-एंड 'Emotion' वेरिएंट को चुनना सबसे सही फैसला होगा, क्योंकि टेक्नो वेरिएंट से केवल 49 हजार रुपये ज्यादा देकर आपको इसमें सभी लक्जरी फीचर्स मिल जाते हैं.
यह भी पढ़ें | 8.49 लाख दाम, 16.5KM माइलेज, गांव-गांव में गरदा उड़ाती है ये SUV, अब आया Bolero का बोल्ड एडिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं