- साल के आखिर में आयोजित होगा टी20 वर्ल्ड कप
- भारत के पास दो प्रबल दावेदार हैं नंबर-4 के लिए-चोपड़ा
- श्रेयस अय्यर को उनके अनुभव को फायदा मिलेगा, लेकिन...
टी20 विश्व कप (T20 World) अभी खासा दूर है, लेकिन ज्यादातर टीमों ने अभी से मैदान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को उतारना शुरू कर दिया है. वहीं, टीमों के संयोजन को लेकर भी जोर-शोर से विमर्श चल रहा है. यह साल 2019 विश्व कप था, जिसमें नंबर-4 बैटिंग ऑर्डर टीम इंडिया के लिए जी का जंजाल बन गया था. और एक बार चर्च का केंद्र टी20 विश्व कप से पहले यही क्रम हो चला है. कारण यह है कि पिछले दिनों इस जगह पर कब्जा कर चुके श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे. अय्यर श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम का भी हिस्सा नहीं हैं. इस सीरीज में पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर नजर होने जा रही है. इनमें सबसे ज्यादा नजर सूर्यकुमार यादव पर लगी हैं, जिन्होंने शुरुआती मैचों में गजब का कॉन्फिडेंस दिखाते हुए रन बटोरे और अपनी शैली से प्रभावित किया. दो राय नहीं कि सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच नंबर-4 के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि इन दोनों में से किसी एक को खिलाना बहुत ही मुश्किल फैसला होने जा रहा है.
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, शास्त्री पर है दबाव, आईसीसी ट्रॉफी से कम पर बात नहीं बनेगी
टी20 विश्व कप (T20 World) अभी खासा दूर है, लेकिन ज्यादातर टीमों ने अभी से मैदान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को उतारना शुरू कर दिया है. वहीं, टीमों के संयोजन को लेकर भी जोर-शोर से विमर्श चल रहा है. यह साल 2019 विश्व कप था, जिसमें नंबर-4 बैटिंग ऑर्डर टीम इंडिया के लिए जी का जंजाल बन गया था. और एक बार चर्च का केंद्र टी20 विश्व कप से पहले यही क्रम हो चला है. कारण यह है कि पिछले दिनों इस जगह पर कब्जा कर चुके श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे. अय्यर श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम का भी हिस्सा नहीं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस सीरीज में पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर नजर होने जा रही है. इनमें सबसे ज्यादा नजर सूर्यकुमार यादव पर लगी हैं, जिन्होंने शुरुआती मैचों में गजब का कॉन्फिडेंस दिखाते हुए रन बटोरे और अपनी शैली से प्रभावित किया. दो राय नहीं कि सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच नंबर-4 के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि इन दोनों में से किसी एक को खिलाना बहुत ही मुश्किल फैसला होने जा रहा है.
चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि अगर राहुल और रोहित पारी की शुरुआत करते हैं, तो विराट नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे. हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत क्रमश: नंबर 5 और 6 पर बैटिंग करेंगे. फिर आपके पास रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर हैं. ऐसे में एक ही जगह बचती है और वह है नंबर 4. ऐसे में सवाल है कि श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव. वास्तव में बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है.
भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि क्यों श्रीलंका के खिलाफ भारत है फायदे की स्थिति में
बहरहाल, आकाश चोपड़ा ने विश्व कप के लिए अपनी इलेवन चुनते हुए अय्यर को सूर्यकुमार पर प्राथमिकता दी. चोपड़ा ने कहा कि अय्यर का अनुभव और उनका पूर्व में अच्छा प्रदर्शन उनके पलड़े को भारी करता है. साथ ही, उनकी अच्छी आईपीएल का होना भी अय्यर के पक्ष में जाता है. वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका में होने जा रही सीरीज और इसके बाद आईपीएल सूर्यकुमार के लिए अपना दावा मजबूत करने के दो बेहतरीन मौके हैं. आकाश ने कहा कि इन दोनों का होना टीम मैनेजमेंट के लिए एक अच्छा सिरदर्द है और मुझे लगता है कि इन दोनों की वर्तमान फॉर्म ही इलेवन में जगह दिलाएगी.
चोपड़ा बोले कि आप अय्यर की तरफ इसलिए जाते हो क्योंकि उनका अनुभव शानदार है. वह पहले से ही वनडे टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. साथ ही, वह अपनी टीम के कप्तान भी हैं. अगर वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्सन करते हैं, तो आप उनके साथ जा सकते हैं. यह एक खूबसूरत जटिल स्थिति है. इस समय मैं किसी एक खिलाड़ी को नहीं चुन सकता. दोनों ही उम्दा बल्लेबाज हैं और दोनों के पास ही प्रति गेंद ज्यादा रन बनाने की काबिलियत है. दोनों के पास ही टी20 का भी अच्छा अनुभव है. ऐसे में सवाल है कि श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव. वास्तव में बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है.
बहरहाल, आकाश चोपड़ा ने विश्व कप के लिए अपनी इलेवन चुनते हुए अय्यर को सूर्यकुमार पर प्राथमिकता दी. चोपड़ा ने कहा कि अय्यर का अनुभव और उनका पूर्व में अच्छा प्रदर्शन उनके पलड़े को भारी करता है. साथ ही, उनकी अच्छी आईपीएल का होना भी अय्यर के पक्ष में जाता है. वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका में होने जा रही सीरीज और इसके बाद आईपीएल सूर्यकुमार के लिए अपना दावा मजबूत करने के दो बेहतरीन मौके हैं. आकाश ने कहा कि इन दोनों का होना टीम मैनेजमेंट के लिए एक अच्छा सिरदर्द है और मुझे लगता है कि इन दोनों की वर्तमान फॉर्म ही इलेवन में जगह दिलाएगी.
चोपड़ा बोले कि आप अय्यर की तरफ इसलिए जाते हो क्योंकि उनका अनुभव शानदार है. वह पहले से ही वनडे टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. साथ ही, वह अपनी टीम के कप्तान भी हैं. अगर वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्सन करते हैं, तो आप उनके साथ जा सकते हैं. यह एक खूबसूरत जटिल स्थिति है. इस समय मैं किसी एक खिलाड़ी को नहीं चुन सकता. दोनों ही उम्दा बल्लेबाज हैं और दोनों के पास ही प्रति गेंद ज्यादा रन बनाने की काबिलियत है. दोनों के पास ही टी20 का भी अच्छा अनुभव है.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं