- यूरो फाइनल में इंग्लैंड को मिली हार
- कीवी क्रिकेटरों ने ट्वीट करके इंग्लैंड को किया ट्रोल
- 2019 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाकर किया ट्रोल
यूरो 2020 (Euro 2020) के फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. यूरो फाइनल का नतीजा पेनाल्टी शूट आउट से निकला. पेनाल्टी शूट आउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया. इंग्लैंड को मिली हार के बाद कीवी खिलाड़ियों ने ट्वीट कर काफी मजे लिए हैं. कीवी टीम के खिलाड़ी जेम्स नीशम (James Neesham) ने व्यंग स्वरूप ट्वीट किया और लिखा, 'पेनाल्टी शूट आउट ही क्यों? सबसे ज्यादा पास देने वाली टीम को विजेता क्यों नहीं बनाया गया?'. नीशम के इस ट्वीट को लेकर फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं, कीवी टीम के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश भी मजा लेने में पीछए नहीं रहे. स्कॉट स्टायरिश (Scott Styris) ने ट्वीट किया और लिखा, फाइनल का नतीजा मेरी समझ से परे है, मेरे हिसाब से इंग्लैंड के ज्यादा कॉर्नर थे इसलिए चैंपियन भी उसे ही होना चाहिए था.' बता दें कि कीवी खिलाड़ियों ने ऐसा करके इंग्लैंड और आईसीसी को भी ट्रोल किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
I don't understand.... England had more corners .... they are the champions! #Stillsalty
— Scott Styris (@scottbstyris) July 11, 2021
2019 विश्व कप के फाइनल (2019 World Cup) में जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम का फाइऩल मैच टाई रहा था तो सर्वाधिक चौके लगाने वाली टीम को फाइऩल का विजेता घोषित कर दिया गया था. जिसके कारण कीवी टीम विश्व कप का खिताब जीतते-जीतते रह गई थी. ऐसे में अब यूरो कप फाइनल में इंग्लैंड को पेनाल्टी शूट-आउट में मिली हार तो कीवी टीम के खिलाड़ियों ने उसी संदर्भ में मजाकिया ट्वीट करके इंग्लैंड को ट्रोल किया.
Sl vs Ind ODI: भारत की यह फाइनल XI श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी पहले वनडे में मैदान पर, नजर दौड़ा लें
Why is it a penalty shootout and not just whoever made the most passes wins? #joking
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) July 11, 2021
बता दें कि यूरो कप के फाइनल में 90 मिनट के खेल के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा था जिसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में इसका फैसला लिया गया. जिसमें इटली ने कमाल करते हुए 3 गोल किए और वहीं. इंग्लैंड की टीम केवल 2 गोल ही कर पाई, इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया, वहीं इंग्लैंड का सपना बड़े टूर्नामेंट को जीतने का धरा का धरा ही रह गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं