- WTC Final की हार नहीं पच रही प्रशंसकों को- सोढ़ी
- साल के आखिर तक ही है शास्त्री का अनुबंध
- हालिया संकेत शास्त्री के खिलाफ जा रहे
भारत के पूर्व ऑलराउंडर रितिंदर सिंह सोढ़ी ने कहा है कि भारत के अगले महीने शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में कोच रवि शास्त्री बहुत ही ज्यााद दबाव में रहेंगे. बता दें कि कि रवि शास्त्री का बतौर कोच अनुबंध इस साल टी20 विश्व कप तक ही है. और उसके बाद बीसीसीआई (BCCI) उनके बारे में फैसला लेगा. सोढ़ी ने कहा कि यह सही है कि रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने कुछ बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. इसमें साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर दी गयी ऐतिहासिक मात भी शामिल है, लेकिन प्रशंसक पिछले महीने न्यूजीलैंड के हाथों WTC Final में मिली हार को नहीं भूल सकते.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोढ़ी एक टीवी चैनल के डिबेट में बोले कि यह कहना गलत होगा कि शास्त्री ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने अच्छा काम किया है, लेकिन अगर मानक ट्रॉफी जीतना है, तो फिर वह इस काम पर खरे नहीं उतरते. पूर्व ऑलराउंडर बोले कि अगर भारत विराट की कप्तानी में इस साल के आखिर में टी20 वर्ल्ड कप जीत लेता है, तो उन्हें हटाना फिर असंभव होगा. उन्होंने कहा कि शास्त्री ने पहले भी ट्रॉफी जीती है और एक और ट्रॉफी वह बात है, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है.
नोवाक जोकोविच बने विंबलडन चैंपियन, की नडाल और फेडरर की बराबरी
सोढ़ी ने कहा कि लेकिन हाल ही राहुल द्रविड़ बतौर कोच श्रीलंका गए हैं. और जिस तरह बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट के दो अतिरिक्त बल्लेबाजों के प्रस्ताव को ठुकराया है, यह बात एक अलग ही संकेत दे रही है. अगर आप मुझसे पूछेंगे, तो मैं कहूंगा कि शास्त्री पर दबाव है. वैसे सोढ़ी की बात में खासा दम है. और हालिया घटनाएं बताती हैं कि शास्त्री के पास अब परिणाम देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और ट्रॉफी जीत से कम पर बात नहीं ही बनेगी.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं