विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन ने उठाए बैटिंग ऑर्डर पर सवाल, गौतम गंभीर को दिया बड़ा संदेश, बोले- 'यह उनका रोल नहीं है'

भारत ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत दूसरा टी-20 मैच में 4 विकेट से जीत लिया.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन ने उठाए बैटिंग ऑर्डर पर सवाल, गौतम गंभीर को दिया बड़ा संदेश, बोले- 'यह उनका रोल नहीं है'
अश्विन ने गंभीर को दी सलाह
NDTV

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल तो किया गया लेकिन बल्लेबाजी क्रम में उन्हें नंबर 3 पर भेजा गया. लेकिन कोच गौतम गंभीर का यह प्रयोग असफल साबित हुआ, जब वैभव 8 गेंद पर 4 रन बवाकर आउट हो गए. वैभव के बल्लेबाजी क्रम में हुए बदलाव को लेकर पूर्व दिग्गजों ने अपनी राय दी और इसे गलत बताया. वहीं, अब अश्विन ने भी अपनी राय इस बारे में दी है. क्राइस्टचर्च में मैच खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए, अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी क्रम में हुए बदलाव और उनके 4 रन पर आउट होने पर कहा, " युवा बल्लेबाज के लिए यह एक 'मिस' रहा, क्योंकि उन्हें एक ऐसी भूमिका दी गई थी जो "उनके बस की बात नहीं" थी."

उन्होंने कहा, "यह एक 'मिस' था,  वैभव जैसे युवा क्रिकेटर के लिए 'मिस' कहना शायद जल्दबाजी होगी, लेकिन चूंकि मेरे पास केवल 'हिट' या 'मिस' के दो ही विकल्प हैं, तो ऐसा लगा जैसे वह अपनी सहज स्थिति से बिल्कुल बाहर थे.  उन्होंने लगातार जोर लगाने की कोशिश की, आठ गेंदों तक लगातार कोशिश करते रहे."

अश्विन ने आगे कहा कि जब वैभव भारतीय टीम के लिए एक ऐसी भूमिका निभा रहे थे जो उनके लिए नई थी, तो उन्हें किसी सीनियर बल्लेबाज की जरूरत थी जो उनके पास आकर उन्हें शांत कर सके.

उन्होंने समझाया, "ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह गेंद को सही समय पर हिट कर पा रहे थे. ऐसे समय में आपको एक सीनियर साथी की जरूरत होती है जो आपके पास आकर कहे, 'शांत रहो, डटे रहो, अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश करो और गेंद को ध्यान से देखो. कभी-कभी, एक बल्लेबाज के रूप में, आपको बस इतना सुनने की जरूरत होती है कि गेंद को और करीब से देखो. खेल की आपाधापी में अक्सर आप यह बात भूल जाते हैं. इसलिए मुझे लगा कि वह अपनी सहज स्थिति से बिल्कुल बाहर थे. छठे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना उनके बस की बात नहीं है."

अश्विन ने गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम मैनेजमेंट को यह भी सुझाव दिया कि अगर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक और सैमसन तीनों को एक ही प्लेइंग इलेवन में खेलना है, तो विकेटकीपर-बल्लेबाज को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, जैसा कि उन्होंने एशियाई गेम्स के दौरान भारत के लिए किया था.

अश्विन ने आगे कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि उन्होंने पहले भी इस कॉम्बिनेशन के साथ खेला है, और तब संजू को नंबर 3 पर आना पड़ा था. अगर वे इसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि संजू को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, लेकिन जो है सो है. आज वैभव के लिए यह एक 'मिस' रहा."

यह भी पढ़ें | ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव या सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट

यह भी पढ़ें | MS धोनी ने IPL भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं पुरानी विंटेज गाड़ी हूं, इस महीने लूंगा फैसला...

यह भी पढ़ें | शिखर धवन- मुरली विजय ओपनर, नंबर 4 तेंदुलकर, धोनी कप्तान, कोहली बाहर, रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-11

यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket, Ravichandran Ashwin, Gautam Gambhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com