विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: बड़े खर्चों से चिंतित, करीबी व्यक्ति से मतभेद

Virgo Tarot Card Horoscope 10 May: Six of swords की तीव्र ऊर्जा अतीत की दुखद यादों,वाद विवादों और जल्दबाजी में कार्य न करने का सुझाव दे सकती है. आइए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: बड़े खर्चों से चिंतित, करीबी व्यक्ति से मतभेद
Virgo Tarot Card Horoscope 10 May

Virgo Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal: अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है. जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना ही उचित रहेगा. किसी खास मुद्दे पर करीबी व्यक्ति के साथ विचारों में मतभेद की स्थिति बन सकती है. घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. कुछ असफलताओं के चलते कार्य क्षेत्र में निराशाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. जिसके चलते खुद को परेशानियों से घिरा हुआ पाएंगे. इस स्थिति में क्रोध चिडचिडाहट और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

जल्दबाजी करने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं. इन स्थितियों से बचने के लिए  अपने स्थान परिवर्तन के विषय में विचार कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अतीत में कुछ ऐसी बुरी दुर्घटना घटित हो चुकी है. जिसके चलते आपको अपने आसपास के लोगों से सुनने को मिल सकती हैं. इस स्थिति से दूर जाने का प्रयास कर सकते हैं.

किसी भी तरह की स्थिति से यदि परिवर्तन लाभ लेकर आ रहा है. तो उस स्थिति को लाभ में परिवर्तित कर सकते है. पड़ोसियों के साथ किसी बात पर बाद विवाद हो सकता हैं. थोड़ी सावधानी और समझदारी से स्थिति को सही किया जा सकता है. बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखें. पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें. 

स्वास्थ्य: यात्राओं के दौरान खान पान को संयमित करने का प्रयास करें. सामान्य और सुपाच्य भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति: कई बार यात्राओं के दौरान अच्छा आर्थिक लाभ होने की उम्मीद नजर आ सकती हैं. 

रिश्ते: लोगों के द्वारा फैलाई गई अफवाहों से विचलित ना हो. प्रतिक्रिया देने से सामने वाला परेशान करने के अन्य तरीके ढूंढ सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com