कन्या राशि (Virgo): आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेगा. बेवजह की नोंक-झोंक से बचें. आज का दिन आपको एकाग्रचित होकर काम करने का संदेश दे रहा है. सूझबूझ और मन लगाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. लापरवाही से आपके काम में विध्न बाधा आ सकती है.
यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज पूरी मेहनत और योजना के साथ आगे बढ़ें. सहकर्मियों साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो लाभ होगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लेकिन आपको खुद को साबित करना होगा. व्यापार करने वालों के लिए दिन विशेष लाभकारी हो सकता है. खासकर यदि आप नई रणनीति अपनाते हैं.
आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. पुराने निवेश से थोड़ा लाभ मिल सकता है. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा. घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से सावधान रहने की जरूरत है.
बाहर का खाना खाने से बचें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. आज का दिन आपको सिखाता है कि धैर्य, अनुशासन और सूक्ष्म दृष्टि से ही सफलता प्राप्त होती है.
उपायः संध्या काल में हनुमान जी के मंदिर में घी की दीपक जलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं