विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: आर्थिक सुधार के योग, वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता

Scorpio Tarot Card Horoscope 10 May: Ace of wands की ऊर्जा पारिवारिक मुद्दों में समझौते, कार्य से सम्बन्धित यात्रा, योजनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: आर्थिक सुधार के योग, वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता
Scorpio Tarot Card Horoscope 10 May

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal: कामकाज में सही निर्णय लेने की क्षमता मुख्य भूमिका निभा सकती है. किसी नई योजना या लक्ष्य को लेकर उत्साह बना रहेगा. इस समय अपनी योजनाओं पर पूरा नियंत्रण रखें. किसी पुरानी समस्या का हल प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं. कार्य से संबंधित किसी यात्रा की योजना बन सकती है. वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी रिश्तो में अलगाव की स्थिति बना सकती है.

आपकी प्रतिष्ठा से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते है. जिसके चलते कार्यों में बाधा डाली जा सकती हैं. कुछ पारिवारिक घटनाएं समझौते के साथ खत्म हो सकती हैं.किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न न हो. इस बात का ध्यान दें.इस समय मन में किसी पुरानी कड़वाहट को लेकर परेशान हो सकते है. अतीत की यादों से बाहर निकलने की कोशिश करें. इस समय आप करीबी संबंधों के बीच गलतफहमियों से जूझ सकते हैं.

प्रिय के साथ अपने रिश्ते को लेकर चिंतित हो सकते हैं. उससे दूर होने का भय सता सकता है.लोगों की बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें. सामने वाले की बातों पर प्रतिक्रिया न दें.गलत कार्यों का समर्थन न करें. सच का साथ दें.लोगों के साथ व्यर्थ विवाद न करें. कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ रिश्ते सुधारें. किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है. परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे.नए व्यक्ति के साथ मित्रता अच्छा आर्थिक लाभ करा सकती हैं.

स्वास्थ्य: नुकीले औजारों से कार्य करते समय सावधानी रखें. खानपान का खास ख्याल रखें.

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए किसी धन निवेश का से हानि हो सकती है. अपने खर्चों में कमी लाएं.

रिश्ते: वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएं. किसी बड़े के साथ रिश्ते सुधार सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com