विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: समस्याओं से राहत, नकारात्मक स्थिति बनने पर शांति और समझदारी

Pisces Tarot Card Horoscope 10 May: Temperance की ऊर्जा जरूरत पड़ने पर मदद करने, सकारात्मक बदलाव से स्थितियां सामान्य, आसपास के वातावरण से सजग रहने की सलाह दे सकती है. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: समस्याओं से राहत, नकारात्मक स्थिति बनने पर शांति और समझदारी
Pisces Tarot Card Horoscope 10 May

Pisces Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal: कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती हैं. कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं, लेकिन सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां सामान्य हो सकती हैं. अचानक से बनी किसी यात्रा के स्थगित होने से मन प्रसन्न हो सकता है. किसी भी नकारात्मक स्थिति बनने पर शांति और समझदारी से निर्णय लें. वरना स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है. खराब पड़े रिश्तों को सुधारें. जीवन में अन्य लोगों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद कर सकता है.

दूसरे की मदद का सम्मान करें.मन में अहंकार न आने दें. अतीत की कटु यादों को बोझ लेकर न चले. बीती हुए यादें सिर्फ दुख दे सकती हैं. उन यादों से मिले सबक का वर्तमान में उपयोग किया जा सकता है. मजबूर लोगों से घृणा न करें. जरूरतमंद की मदद करें. कोई आपके कार्यों में बाधा डालने की चेष्टा कर सकता है. सावधान रहें, अपने आस पास के वातावरण से अनभिज्ञ न रहें.

समय-समय पर अपनी योग्यता की परीक्षा लें.मानसिक तनाव को बढ़ने न दें. तर्कपूर्ण निर्णय लें.अपने विश्वासपात्र और घनिष्ठ लोगों के विषय में जानकारी लें. महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें. अपने कार्यों को व्यवस्थित करें. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. धैर्य और संयम से सामने आए कठिन दौर का सामना करें. अशांत मन से निर्णय न लें. इससे निर्णय प्रभावित हो सकते है. उनकी विश्वसनीयता कम हो जाएगी.

स्वास्थ्य: देर रात तक सोने की आदत तनाव को बढ़ा देगी. समय पर सोने की कोशिश करें

आर्थिक स्थिति: दूसरों की देखा देखी खर्च न करें. बड़े बुजुर्ग से धनराशि उपहार में मिल सकती है.

रिश्ते: ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधारने की कोशिश करें. कहीं घूमने की तैयारी कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com