विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: पिता का शक्की स्वभाव से विवाद, परिवार से दूर नई नौकरी की तलाश

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 09 May: Five of cups की ऊर्जा निराशा और व्याकुलता को दर्शा सकती है. परिवार से दूर नौकरी करने की सोच बन सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: पिता का शक्की स्वभाव से विवाद, परिवार से दूर नई नौकरी की तलाश
मकर राशिफल 09 May 2026

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 09 May, Makar Rashifal: कानूनी मामलों में उलझ सकते है.सामने वाला पक्ष पैसों देकर प्रकरण को आगे बढ़ा सकता है.जिससे निर्णय आगे के लिए टाला जा सकता है.पिता के कठोर और शक्की स्वभाव के चलते परिवार में आए दिन लड़ाई झगड़े होने रहते हैं.जिससे अब मन व्यथित होने लगा है.इस समय परिवार से दूर जाकर नई नौकरी या व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते है.कार्य क्षेत्र में किसी प्रकरण में उलझ सकते हैं.दूसरे की मदद करना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता हैं.

कार्यक्षेत्र में आने वाले नए अवसरों को  लेकर सहयोगियों के मध्य वाद विवाद हो सकता है.संभव हैं, कि आपसे  किसी एक पक्ष का समर्थन करने की उम्मीद की जाएं.इस समय कोशिश करें.कि सोच समझकर संतुलित बात की जाए.ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे.धैर्य और संयम के साथ अपनी बात रखेंगे.तो सामने वाले को समझने में आसानी होगी.

किसी भी तरह के विवाद में नही पड़े.क्रोध और वाणी पर नियंत्रण करना आपके लिए बेहतर रहेगा.अपशब्दों का उपयोग इस समय करना बड़े विवाद में उलझा सकता है.शांत रहकर स्थितियों का जायजा लें.

स्वास्थ्य : अत्यधिक क्रोध और मानसिक तनाव के चलते स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर सकते हैं. क्रोध और तनाव की स्थिति में वाहन को चलाते समय सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति: समय प्रतिकूल है.इस समय पैसों का लेनदेन  बड़ी परेशानी खड़ी कर देगा.

रिश्ते : जीवनसाथी के साथ कलहपूर्ण स्थिति बन सकती है. ससुराल पक्ष के लगातार हस्तक्षेप के चलते आपके परिजन काफी नाराज हो सकते है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com