विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: आत्मचिंतन और आत्मावलोकन करें, नकारात्मक विचारों और लोगों से दूरी

Aries Tarot Card Horoscope Today 10 May: Death की ऊर्जा बड़े बदलावों की संभावना, पुराने नकारात्मक रिश्तों से दूरी, नई संपत्ति को खरीदने का प्रयास की सलाह लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: आत्मचिंतन और आत्मावलोकन करें, नकारात्मक विचारों और लोगों से दूरी
Aries Tarot Card Horoscope Today 10 May

Aries Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026,Mesh Tarot Card Rashifal: इस समय आत्मचिंतन और आत्मावलोकन करें. कार्यों में की गई गलतियों से सबक लें. छोटी- छोटी बातों को नजरअंदाज न करें. ऐसे रिश्तों या कार्यों से दूरी बना सकते है, जो आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव दे रहे है. किसी नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती हैं.

नए बदलाव जीवन में आते नजर आएंगे. अपने प्रिय लोगों के साथ रिश्ते मजबूत बनाएं. कार्य क्षेत्र में किसी तरह का विवाद न करें. अगर कोई बेवजह उलझने की कोशिश कर रहा है, तो कोई प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है. किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत अचानक से काफी खराब हो सकती हैं. जीवनसाथी के साथ बढ़ता मतभेद रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है. जिसके चलते दोनों एक दूसरे से अभद्र भाषा का उपयोग कर सकते है.

कई बार स्थितियों को सही करने के लिए क्रोध की जगह सामने वाले की बातों को शांति से समझने और सुलझाने की कोशिश करें. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. किसी बड़ी और नई संपत्ति को खरीदने की कोशिश सफल होती नजर आएगी.

अगर कोई कार्य लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है, तो कार्य पद्धति में बदलाव लाने की कोशिश अच्छा परिणाम दे सकती है. विवाह के लिए उपयुक्त जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है. नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है. कार्य को पूरा करने के लिए ध्यान को भटकने न दें.

स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी ने निजात मिल सकती है. खांसी से स्वास्थ्य बेहाल हो सकता हैं.

आर्थिक स्थिति: परिवार के बड़े सदस्य का व्यवसाय में आर्थिक सहयोग मिलने से व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

रिश्ते: प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों से कर सकते है. सबकी सहमति मिलने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com