विज्ञापन

मेष राशि वालों को प्रॉपर्टी में होगा फायदा, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aries Horoscope Today: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. इन राशि वालों को आज प्रॉपर्टी में फायदा होने की संभावना है.

मेष राशि वालों को प्रॉपर्टी में होगा फायदा, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आत्मचिंतन और निर्णय लेने का है. चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेगा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होने के प्रभाव से आप जीवन के गहरे पहलुओं पर विचार करेंगे. पुराने मुद्दों का समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे. प्रॉपर्टी से संबंधित चीजों में लाभ के योग बनेंगे. 

वहीं दोपहर बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा का प्रवेश आपको स्थिरता देगा. व्यापार व नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. फिजूल खर्चों से बचें. परिवार में सहयोग मिलेगा, हालांकि जीवनसाथी के साथ छोटे मतभेद हो सकते हैं. 

स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है. ध्यान और योग करना लाभकारी रहेगा. मां के स्वास्थ्य का खयाल रखें. प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. परिवार में सामान्य माहौल रहेगा.

उपाय: हनुमान जी को घी दी दीपक प्रज्ज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Horoscope Today, Aries Horoscope, Rashifal, Aaj Ka Rashifal 15 April 2026, Rashifal Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com