Aquarius Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal: आलस और तनाव को दिनचर्या में स्थान न दें. बोलचाल का लहजा नरम रखें. बोलते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें. गलत शब्दों के इस्तेमाल से संबंध खराब हो सकते हैं. अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें .परिजनों और सहयोगियों की सलाह पर ध्यान दें.
इस समय किसी द्वंद्व की स्थिति में फंसे हुए हो सकते है. बार-बार कार्यों को पूरा करने के प्रयास विफल होते नजर आ सकते हैं. कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद अभी तक सफलता नहीं मिल पाई हैं. इस समय जीतने के लिए आप किसी भी नीति का उपयोग कर सकते है. चाहे वो अनैतिक ही क्यों न हो. जीत हर हाल में आपकी ही होना चाहिए.
इस समय जीत प्राप्त करने की भावनाओं में बहकर ये भूल सकते हैं कि गलत तरीके से हासिल की गई जीत का सुख लंबे समय तक नहीं रहता हैं. अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएं. गलत कार्यों से दूरी बनाएं. किसी निर्णय के गलत होने की संभावना बन सकती है. संभव हैं, कि इस निर्णय के कारण कोई अच्छा अवसर हाथ से निकल जाएं.
किसी के साथ गहरा मतभेद ऐसी दुविधा में खड़ी कर सकता है कि कदम बढ़ाने पर अफसोस हो. ऐसी स्थिति में परेशानियों को परिजनों से साझा कर सकते है. किसी कार्य पर पुनः निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. परिवार में होने वाले धार्मिक कार्य की जिम्मेदारी ले सकते है. इससे मन को सुकून और शांति मिलेगी.
स्वास्थ्य: आंखों में हो रही किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें. अगर चिकित्सक शल्य चिकित्सा की सलाह दे रहे हैं, तो उसकी बात पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: कार्य के समय पर पूरा न होने के कारण उससे प्राप्त होने वाला आर्थिक लाभ में कमी आ सकती हैं.
रिश्ते: अचानक से किसी करीबी व्यक्ति की असलियत सामने आ सकती हैं. जिससे मन को गहरा धक्का लग सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं