कहते हैं ना अगर इच्छाशक्ति प्रबल हो तो इंसान बड़े से बड़ा और मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर सकता है, फिर चाहे आपकी उम्र जो भी हो, वह आड़े नहीं आती. इसका अंदाजा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को डेडलिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देख यूजर्स 'दादी' की हिम्मत की दाद दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इंटरनेट पर इन दिनों एक 80 साल की एक 'दादी' का दमखम देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को उसके पोते ने डेडलिफ्ट चैलेंज दिया था, जिसे 'दादी' ने स्वैग में पूरा करते हुए 80 साल की उम्र में भी अपना दम दिखा दिया. 'दादी' की फिटनेस देख पोते के भी पसीने छूट गए. वीडियो में सबसे पहले 'दादी' छत पर बारबेल उठा रही हैं. इस उम्र में इतना वजन उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है, जबकि 'दादी' यह बिना किसी सपोर्ट के खुद से उठाती नजर आ रही हैं. वीडियो को देखकर लग रहा है मानों उन्हें इसे उठाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी नेटिजन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
एयरपोर्ट की लगेज बेल्ट पर पहुंचा अजीबोगरीब सामान, आंखें फाड़े देखते रह गए लोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'punjabi_industry' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के पोस्ट करते ही कुछ ही घंटों में हजारों लोगों द्वारा इस देखा जा चुका है. 7 सेकेंड के इस वीडियो को फिलहाल करीब साढ़े चार हजार व्यूज मिल चुके हैं और करीब 300 से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद भी कर चुके हैं. वीडियो देख यूजर्स भर-भर के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आपको यह वीडियो कहां मिला, वह मेरी दादी है.' बहरहाल, यह वीडियो कहां का है और वीडियो में दिख रही महिला कौन है, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
देखें वीडियो- 'जुग जग जियो' के ट्रेलर लॉन्च में कैसे दमके सितारे कियारा-वरुण और अनिल-नीतू कपूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं