सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों मार्केट में ढेरों साग-सब्जियां देखने को मिलती है, जिसमें मेथी का साग भी शामिल है. हम में से कई लोग इससे बने पराठे खाना बहुत ही पसंद करते हैं. ये एक ऐसा साग है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं. लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन करना सही नहीं माना जाता है. यहां जानते हैं किन लोगों को मेथी नहीं (Methi ka Saag Kise Nahi Khana Chahiye) खाना चाहिए?
गर्भवती महिलाएं न खाएं मेथी
मेथी का साग स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है. लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. दरअसल, ज्यादा मेथी का साग खाने से मेथी में मौजूद तत्व यूट्राइन कंस्ट्रक्शन बढ़ा सकता है. मुख्य रूप से अगर आप किसी सप्लीमेंट्स या फिर दवा की तरह मेथी का सेवन कर रहे हैं, तो इससे प्रेग्नेंसी के दौरान रिस्क बढ़ सकता है. इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना अधिक मात्रा में मेथी नहीं खानी चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डायबिटीज के मरीज भी हो जाएं सतर्क
मेथी ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है. इसी वजह से लोग लोग पहले से शुगर की दवा ले रहे हैं, उनके लिए मेथी का सेवन करना सही नहीं माना जाता है. अगर आप इस स्थिति में मेथी काफी ज्यादा खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा गिर सकता है.
ब्लड थिनर की दवा लेने वाले लोग
अगर आप पहले से खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में मेथी का सेवन सीमित करें. अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनर या एंटीकोआगुलेंट दवाएं ले रहा है, तो ज्यादा मेथी खाने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है. मुख्य रूप सर्जरी के तुरंत बाद या तुरंत पहले मेथी अवॉइड करना सही माना जाता है.
मूंगफली या दालों से एलर्जी वाले लोग
मेथी लेग्यूम फैमिली का हिस्सा माना जाता है. ऐसे में अगर आपको दाल या फिर मूंगफली जैसी चीजों से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले सावधानी जरूर बरतें. क्योंकि कुछ लोगों को मेथी के सेवन से भी एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.
ब्रेस्टफीड कराने वाले लोग न खाएं मेथी
मेथी को अक्सर दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए अगर आप ब्रेस्टफीड करा रहे हैं, तो इसके सेवन से बचें.
ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: मेथी के पराठे बनते हैं कड़वे? आटा गूंथते वक्त करें ये 1 काम, स्वाद हो जाएगा डबल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं