उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आगरा के लोहामंडी इलाके में तीन दोस्त इंस्टाग्राम रील से प्रभावित होकर बड़ा आदमी और अमीर बनने की चाह में घर छोड़कर निकल गए. इनमें से एक ने रील देखने के बाद बाकी दोनों को भी घर छोड़ने के लिए राजी किया था. सोशल मीडिया पर रील देखकर एक नाबालिक बच्चा इतना प्रभावित हुआ और उसने अपने दो दोस्तों को अपने साथ चलने के लिए मना लिया. इसमें से दो बच्चे नाबालिग और एक बालिग है. तीनों दोस्तों फिल्मी स्टाइल मां-पिता के नाम घर पर लेटर छोड़ा, जिसमें लिखा था- 'I Love Papa, I Love Mummy' अब बड़ा आदमी बनकर ही वापस आऊंगा. तीनों दोस्त बड़ा आदमी बनने की चाह में निकल पड़े. जब परिवार को इसकी जानकारी हुई, तो पैरों तले जमीन खिसक गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों बच्चों को बरामद कर लिया.
बच्चों की नादानी पर परिवार परेशान...
आगरा के थाना लोहामंडी इलाके में 17 अक्टूबर को तीन बच्चों ने बड़ा आदमी बनने के लिए अपना छोड़ दिया. बच्चों के लापता होने के बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिवार ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी दर्ज कराई. तीनों बच्चों की खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई और पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया. पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद राजा मंडी के पास स्थित चामुंडा माता मंदिर से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया.
पुलिस से बच्चों ने क्या बताया?
पुलिस की पूछताछ में इन तीनों बच्चों ने बताया कि तीनों पड़ोसी होने के साथ दोस्त है. इंस्टाग्राम पर रील देखने के बाद इन तीनों ने घर से फरार होने की प्लानिंग की थी. बड़ा आदमी और अमीर बनने के लिए तीनों घर से निकल आए थे. उन्होंने यह भी बताया कि वे अमीर बनने के बाद ही घर वापस आने का प्लान किए थे.
बच्चों के परिजन बच्चों का शाम तक इंतजार किए, जब रात होने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. अपने बच्चों को पाकर परिवार के लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई और परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद कहा.
यह भी पढ़ें | आगरा मेट्रो:आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार, ट्रायल सफल; 15.5 KM में बनेंगे 16 स्टेशन
यह भी पढ़ें | एलन मस्क का ऐलान- हर अमेरिकी बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर, 38 देशों की GDP से भी बड़ा है यह महादान
यह भी पढ़ें | पटना स्टूडेंट प्रोटेस्ट का चेहरा बने वायरल बच्चे आदित्य से मिले केजरीवाल, बातें सुन रह गए हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं