Viral Video: रूमी डेका (Rumi Deka) नाम की महिला ने 24 अगस्त को एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (rumidekaa) पर शेयर किया था, जो इस वक्त पूरे देश में वायरल हो रहा है. 36 सेकंड के इस वीडियो में रूमी खुद को एक गवर्नमेंट टीचर बता रही हैं, जिन्हें जनगणना 2027 की फील्ड ड्यूटी पर लगाया गया है. इस वीडियो वे खेतों की पगडंडियों से होते हुए दूर-दराज के गांवों की तरफ जाती हुई दिख रही हैं. उनके साथ उनकी 2 साल की जुड़वां भी नजर आ रही हैं, जिनकी देखभाल भी वो काम के साथ करती हुई नजर आ रही हैं.
'मां हूं, जिम्मेदारियां हजार'
इस वीडियो को शेयर करते वक्त रूमी ने लिखा था, 'मैं एक मां हूं. जिम्मेदारियां हजार हैं. लेकिन देश सबसे पहले है. दो नन्हे कदम साथ हैं, फिर भी कर्तव्य की राह नहीं रुकेगी. यह सिर्फ ड्यूटी नहीं, देश के प्रति मेरी जिम्मेदारी है. आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है.' मां का कर्तव्य और प्रफेशनल ड्यूटी निभाने वाले रूमी डेका के इस वीडियो ने ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि कुछ लोगों ने हौंसला बढ़ाने के बजाय बच्चों को साथ ले जाने पर सवाल उठाए और रूमी को जॉब से रिजाइन करने तक की सलाह दे दी. इसके बाद रूमी और उनके पति ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया.
For this Assam teacher, Census 2027 duty means managing official work alongside caring for her children. Rumi Deka, who had been assigned Census-related duties, was recently seen attending to her work with her two children by her side.
— NDTV (@ndtv) August 26, 2026
A video shared by Rumi Deka shows her… pic.twitter.com/rQ9jEr25PO
रूमी ने दिया करार जवाब
रूमी ने 25 अगस्त को नई वीडियो जारी करते हुए कहा, 'देश सेवा की बात पर प्यार और सपोर्ट देने वाले हर एक इंसान का दिल से धन्यवाद. कुछ लोगों ने सवाल उठाए- बच्चों के साथ ड्यूटी कैसे?, स्कूल कैसे?, इस्तीफा क्यों नहीं कर देती? तो आज उसी का जवाब है. बिना किसी से बहस किए, बस अपनी बात रख रही हूं. एक मां होना मेरी जिम्मेदारी है, और देश के प्रति अपनी ड्यूटी निभाना मेरा कर्तव्य. आपका प्यार और सपोर्ट ही मेरी ताकत है.'
पति ने की बोलती बंद
वहीं रूमी के पति ने कहा, 'मैं उन कुछ लोगों के लिए यह साफ करना चाहता हूं जो पूछ रहे हैं, वह स्कूल कैसे संभालती हैं? उनका स्कूल घर के पास है, जबकि जनगणना की ड्यूटी के लिए अलग-अलग जगहों और घरों में जाना पड़ता है. यह वीडियो इसलिए पोस्ट नहीं किया गया था कि दिखाया जाए कि वह दो बच्चों के साथ ड्यूटी कैसे संभालती हैं. यह बस उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दिखाने के लिए था. ज्यादातर लोग उनका साथ दे रहे हैं, और हम सच में इसकी तारीफ करते हैं. उनके पति के तौर पर, मैं हर दिन उनकी कोशिशें देखता हूं. प्लीज, सिर्फ कुछ सेकंड के वीडियो से उनकी पूरी कहानी के बारे में कोई राय न बनाएं.'
'ऊपर वाला सब देख रहा है'
सोशल मीडिया पर लोगों ने इन वीडियो को खूब पसंद किया और अपनी-अपनी राय दी:-
एक यूजर ने लिखा, 'हौसला बनाए रखो. ऊपर वाला सब देख रहा है. वक्त आने पर हर चीज का हिसाब होगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'पता नहीं यह सिस्टम कैसे काम करता है. आपकी लगन के लिए सम्मान. आप और तरक्की करें, सुरक्षित रहें.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'आपको इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आप एक ऐसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं जो नीतियां बनाने और विकास की योजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी. इस तरह का काम आपकी प्यारी बेटियों को यह भी सिखाएगा कि एक महिला बेहतरीन मां होने के साथ-साथ काम में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है.'
ये भी पढ़ें:- NIT-IIM से पढ़ाई करके 50 लाख रुपये की नौकरी पाई, सोलो ट्रिप के लिए छोड़ दी; लोगों ने दी हिम्मत की दाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं