UPPCL WhatsApp Chatbot: अगर आप उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको बिजली से संबंधित छोटे-छोटे कामों के लिए बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. दरअसल, UPPCL ने वॉट्सऐप सेवा की शुरुआत की है. जिसकी मदद से अब आप घर बैठे बिजली विभाग से संबंधित काम आसानी से निपटा सकेंगे. इस संबंध में UPPCL ने सभी मंडलों के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर जारी कर दी है. जानिए अपने क्षेत्र के डिस्कॉम का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और इसका इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया.
दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाते हुए DISCOM वार व्हाट्सएप चैटबौट सेवा की शुरुआत की है. इसकी मदद से अब पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और केस्को के उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर बिजली बिल की जानकारी, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने और सेल्फ बिल जनरेट जैसी 24×7 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
यूपीपीसीएल व्हाट्सएप हेल्पलाइन नं. एक नजर में
| डिस्कॉम का नाम | व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर | प्रमुख सेवाएं |
| मध्यांचल (MVVNL) | 7669003409 | बिल जांच, शिकायत, सेल्फ बिलिंग |
| पूर्वांचल (PuVVNL) | 8010968292 | 24x7 बिजली संबंधी डिजिटल मदद |
| पश्चिमांचल (PVVNL) | 7859804803 | तुरंत व्हाट्सएप बिल प्राप्ति व पेमेंट लिंक |
| दक्षिणांचल (DVVNL) | 8010957826 | ऑनलाइन शिकायत ट्रैकिंग व मीटर रीडिंग |
| केस्को (KESCo Kanpur) | 8287835233 | कानपुर शहर के उपभोक्ताओं के लिए सहायता |
बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति
उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए UPPCL ने व्हाट्सएप चैटबॉट आधारित डिजिटल सेवा का विस्तार किया है. अब उपभोक्ताओं को बिल संबंधी सामान्य जानकारियों, नया बिल निकालने या मीटर रीडिंग की शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली उपकेंद्र या डिस्कॉम ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. यह सुविधा 24 घंटे और 7 दिन उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ता अपने स्मार्टफ़ोन के जरिए कुछ ही सेकंड में अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं.
बिल की जानकारी चाहिए, शिकायत दर्ज करनी है या Self Bill Generate करना है—अब कई जरूरी बिजली सेवाएं WhatsApp पर उपलब्ध हैं। UPPCL के DISCOM-wise WhatsApp Chatbot से 24×7 जुड़ें और अपनी जरूरत के अनुसार डिजिटल सेवा पाएं। अपना DISCOM चुनें, WhatsApp करें और बिजली सेवाओं को आसान बनाएं। WhatsApp Chatbot Numbers: 🔹 मध्यांचल (MVVNL): 7669003409 🔹 पूर्वांचल (PuVVNL): 8010968292 🔹 पश्चिमांचल (PVVNL): 7859804803 🔹 दक्षिणांचल (DVVNL): 8010957826 🔹 केस्को (KESCo): 8287835233 #UPPCL #DigitalUP #WhatsAppChatbot #ConsumerService @CMOfficeUP @EMofficeUP @aksharmaBharat @mduppcl
— UPPCL (@UPPCLLKO) October 5, 2026
व्हाट्सएप चैटबॉट पर मिलेगी ये प्रमुख डिजिटल सेवाएं
- बिजली उपभोक्ता अपने खाता संख्या के जरिए तुरंत नया बिजली बिल देखें और डाउनलोड कर सकेंगे.
- अगर आपके पास बिल नहीं पहुंचा है, तो खुद मीटर रीडिंग की फोटो अपलोड करके तुरंत बिल जनरेट कर सकते हैं.
- पावर कट, वोल्टेज की समस्या या गलत बिलिंग से जुड़ी शिकायत दर्ज करें और उसका स्टेटस ट्रैक करें.
- सीधे व्हाट्सएप चैट से सुरक्षित बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन पेमेंट लिंक प्राप्त कर सकते हैं.
ऐसे करें व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल
- अपने क्षेत्र के डिस्कॉम जैसे जैसे MVVNL, PuVVNL वगैरह का आधिकारिक नंबर अपने फ़ोन में सेव करें.
- व्हाट्सएप खोलें और सेव किए गए नंबर पर HI या MENU लिखकर भेजें.
- चैटबॉट की ओर से मांगे जाने पर अपना 10 या 12 अंकों का बिजली खाता संख्या दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों जैसे Check Bill, File Complaint, Self Billing में से अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुनें और निर्देशों का पालन करें.
यह भी पढ़ें- खलीलाबाद से बहराइच का सफर अब सिर्फ 2 घंटे में! जानें 240 किमी लंबे स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल
UP के सभी डिस्कॉम के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर
- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड : 7669003409
(लखनऊ, अयोध्या, बरेली, देवीपाटन आदि क्षेत्र) - पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड: 8010968292
(वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ आदि क्षेत्र) - पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड : 7859804803
(मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद आदि क्षेत्र) - दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड : 8010957826
(आगरा, अलीगढ़, झांसी, कानपुर देहात आदि क्षेत्र) - कानपुर बिजली आपूर्ति कंपनी: 8287835233
(कानपुर शहर क्षेत्र)
यह भी पढ़ें- अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, मेडिसिन के नाम पर नहीं चलेगी डकैती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं