विज्ञापन

29 साल के इंजीनियर ने अकेले दुनिया घूमने के लिए छोड़ी 50 लाख की नौकरी, बोला- 'दूसरी जॉब आसानी से मिल जाएगी'

मानसिक शांति पाने और आगे क्या करना सोचने के लिए 29 साल के एक टेकी ने 50 लाख रुपये सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी और सोलो ट्रिप पर निकल गया.

29 साल के इंजीनियर ने अकेले दुनिया घूमने के लिए छोड़ी 50 लाख की नौकरी, बोला- 'दूसरी जॉब आसानी से मिल जाएगी'
IIM ग्रेजुएट ने छोड़ी 50 लाख रुपये की नौकरी, अब कर रहा है सोलो ट्रिप; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Reddit@Opposite-Thought-828

NIT जमशेदपुर से B.Tech और IIM-C से एग्जीक्यूटिव MBA कर चुके 29 साल के टेक प्रोफेशनल (Techie) ने सोलो ट्रिप (Solo Trip) करने के लिए 50 लाख रुपये की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर युवक ने यह दावा करते हुए हम्पी ट्रिप (Hampi Trip) की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. उन तस्वीरों को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि तुम्हारे अंदर इतनी हिम्मत आखिर कैसे आई? जब बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी हो रही है, और नई नौकरियां नहीं मिल रही हैं, ऐसे माहौल में जॉ छोड़कर खर्चा कैसे चलाओगे? क्या कोई बैकअप है?

'मुझे आसानी से नौकरी मिल जाएगी'

इन सवालों का जवाब देते हुए टेकी ने कहा, 'मुझे अपने काम और इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों की अच्छी समझ है. मैंने 6 महीने तक गुजारा करने लायक पैसे जोड़ने के बाद नौकरी छोड़ी है. मेरे कॉलेज और पिछले अनुभव की वजह से मेरा रिज़्यूमे शॉर्टलिस्ट हो जाता है. लेकिन मुझे सबसे ज्यादा भरोसा इस बात पर है कि मैंने DSA के सभी मीडियम लेवल के सवाल एक बार हल किए हैं और लगभग 200 बच्चों को कोडिंग सिखाई है. अपनी तकनीकी जानकारी को बनाए रखने के लिए मैं फिर से रोजाना कम से कम 2 घंटे पढ़ाई कर रहा हूं. इसलिए मैं इसे आसानी से कर सकता हूं कि मुझे नौकरी मिल जाएगी.'

'मानसिक शांति के लिए नौकरी छोड़ी'

युवक ने आगे कहा, 'मैंने बस मानसिक शांति पाने के लिए बिना किसी नए ऑफर के अपनी नौकरी छोड़ी है. अपना मन साफ करने के लिए, मैं अकेले हम्पी घूमने आया हूं. वहां मुझे वो सुकून मिला जिसकी मुझे आगे के बारे में सोचने के लिए जरूरत थी. यह जगह बहुत शांत है. यहां काफी प्राकृतिक सुंदरता है और यहां पार्टी-शार्टी का माहौल भी नहीं है. यहां के कैफे बहुत अच्छे हैं और स्थानीय लोग बहुत मिलनसार हैं. दो दिनों तक मैं बस अकेले घूमता रहा और छोटी-छोटी दुकानों पर चाय पीता रहा. मैंने अनजान लोगों से बातें कीं, कहानियां साझा कीं और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की सोच और परेशानियों के बारे में जाना. अभी मैं एक अनजान रास्ते पर चल रहा हूं, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि इस ब्रेक से मुझे अपने प्रोफेशनल करियर के लिए जरूरी क्लियेरिटी मिलेगी.'

'मैंने अपने लिए 3 विकल्प खुले रखे हैं'

युवक ने आगे लिखा, 'नौकरी पर रहते हुए पिछले 3-4 सालों में मैंने 8 देशों की यात्रा की है. मैं थाईलैंड, श्रीलंका, बेल्जियम, मेक्सिको, फ़्रांस, नीदरलैंड्स और स्पेन गया, लेकिन इंडिया में घूमने जितना सस्ता कुछ भी नहीं है. सच कहूं तो ऑफिस में मैंने कभी बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की, लेकिन यह पक्का किया कि हर हफ्ते 4-5 घंटे कुछ नया सीखूं. मैंने कभी इतना काम नहीं किया कि मेरी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़े. लेकिन अब मैंने एक ब्रेक लिया है. जल्द ही फिर से 4-5 साल के काम के लिए वापसी करूंगा. अभी मैं पुदुचेरी जा रहा हूं. यहां से लौटकर तय कर चुका होऊंगा कि मुझे अब नौकरी के लिए भारत से बाहर जाना है या फ्रीलांसिंग/रिमोट जॉब करनी है या 5-10 लोगों के साथ अपनी खुद की SaaS कंपनी शुरू करनी है.

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

29M: Quit my 50Lpa job and now travelling solo
by u/Opposite-Thought-828 in Solotravelindia

'आपकी कहानी से मैं इंस्पायर हुआ'

सोशल मीडिया वायरल इस पोस्ट को पढ़कर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, 'सच कहूं तो, पीछे हटकर सोचने का यह तरीका बहुत ताजगी भरा लगता है. इसके लिए वाकई बहुत हिम्मत की जरूरत रही होगी.'

दूसरे शख्स ने लिखा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने एक साल में ही उतना कमा लिया था, जितना हम 3 साल में कमाएंगे. तो हम अभी भी एक साल तक मजे कर सकते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह कहानी शेयर करने के लिए धन्यवाद. मैं काफी समय से अपनी जिंदगी पर फिर से कंट्रोल पाने के लिए ऐसी ही कोई यात्रा करने के बारे में सोच रहा था. आपने मुझे प्रेरणा दी.'

चौथे यूजर ने कहा, 'यह बहुत बढ़िया है. मैं भी ऐसा ही करना चाहती हूं. शायद नौकरी छोड़ना नहीं, लेकिन एक लंबा ब्रेक लेकर बस घूमना-फिरना. मैंने भारत को ज्यादा नहीं देखा है और घूमना चाहूंगी. लेकिन मुझे नहीं पता कि भारत में महिलाओं के लिए अकेले घूमना कैसा रहेगा.'

ये भी पढ़ें:- 'ऑफिस में कोई हंसता नहीं है' बोलकर 1 दिन में नौकरी छोड़ गया कैंडिडेट, दिल्ली के एंटरप्रेन्योर ने बनाया HR हेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Techie Quits Job, Solo Travel, Career Sabbatical, Hampi, Tech Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com