वंदे भारत (Vande Bharat Loco Pilot) का एक लोको-पायलट उस वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाया जब दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर खास अंदाज़ में उसकी सेवानिवृत्ति को सेलिब्रेट किया. वीडियो निर्माता आरएफ पवन ने इंस्टाग्राम पर किशन लाल के सेवानिवृत्ति समारोह की छोटी क्लिप पोस्ट की जो जल्द ही वायरल हो गई. 34 साल तक लोको-पायलट के रूप में सेवा देने वाले किशन लाल मार्च में सेवानिवृत्त हो गए. इस खुशी के मौके पर किशन लाल के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने उनका फूल मालाओं और उपहारों से स्वागत किया जब वो ट्रेन लेकर चेन्नई से बेंगलुरु स्टेशन पर पहुंचे.
किशन लाल के लिए यह एक बेहद भावनात्मक पल था, खुशी के मारे वो अपने आंसूओं को रोक नहीं पाए. और अपने सर्किट के साथ दिन का भरपूर आनंद उठाया. डांस, म्यूजिक ढेर सारी मस्ती और खुशी के आंसुओं के साथ, किशन लाल का सेवानिवृत्ति सेलिब्रेशन यादगार बन गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
पोस्ट के कैप्शन में है, “सुखमय रिटायरमेंट लाइफ किशन लाल सर LP/MAIL/SBC. भारतीय रेलवे में आपकी अद्भुत सेवा के लिए धन्यवाद सर, हमें आप पर गर्व है, आपका सेवानिवृत्त जीवन सबसे अच्छा हो, आप बेंगलुरु के सर्वश्रेष्ठ लोको-पायलटों में से एक हैं सर, हम आपको पटरियों पर याद करेंगे. शुभकामनाएँ सर. किशन सर ने आखिरी बार SBC-MAS-SBC Vande Bharat Express से 20608/20607 पर काम किया था.”
सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में किशन लाल को शुभकामनाएं दीं. कई यूजर्स ने कहा, “किशन लाल सर को सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं. दूसरे ने कहा, अच्छा वीडियो है. मैंने उनके साथ चेन्नई से बेंगलुरु तक यात्रा की. तीसरे ने कहा, "लेकिन, आख़िरकार, वह अपनी भावनाओं को छिपाने में असफल रहे और लोको लॉबी में प्रवेश करते समय रोने लगे."
किशन लाल के रिटायरमेंट सेलिब्रेशन के वीडियो इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज के साथ वायरल हो गए हैं. इन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा एक्स पर भी साझा किया गया है.
ये Video भी देखें: Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar-Tiger Shroff की नोक झोंक और Action से भरपूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं