VIRAL VIDEO: गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त बचाने के लिए एक दुल्हन को अपनी ही शादी में भारी लहंगे में दौड़ लगानी पड़ी. मामला उत्तराखंड के चकराता ब्लॉक का है, जहां आजादी के दशकों बाद भी उदावा गांव तक सड़क नहीं बन पाई है. बुल्हाड़ गांव से विदा होकर आई दुल्हन शर्मिला को लोखंडी से ससुराल तक 18 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा. थका देने वाले इस पहाड़ी रास्ते पर समय से पहुंचने के लिए दुल्हन भागती हुई नजर आई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल वीडियो में दुल्हन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गांव में सड़क बनाने की मांग की है.
अपनी शादी में 18 किमी पैदल सफर
यह कहानी है शर्मिला की, जिनकी शादी उदावा गांव के अनिल चौहान से तय हुई थी. शादी के बाद जब विदाई हुई, तो दुल्हन बुल्हाड़ गांव से गाड़ियों के काफिले के साथ लोखंडी तक तो आराम से आ गई. असली परीक्षा इसके आगे थी. आजादी के इतने साल बाद भी उदावा गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है. इसका नतीजा यह हुआ कि शर्मिला को अपनी ही शादी में करीब चार घंटे पैदल चलकर 18 किलोमीटर का दुर्गम पहाड़ी रास्ता तय करना पड़ा.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त बचाना चुनौती
चार घंटे के इस थका देने वाले सफर में सबसे बड़ी चुनौती थी गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त बचाना. शर्मिला को डर था कि कहीं पैदल चलने की सुस्ती में शुभ घड़ी हाथ से न निकल जाए. फिर क्या था, दुल्हन ने आव देखा न ताव और भारी-भरकम शादी के जोड़े में ही दौड़ लगा दी. जिसने भी लहंगे में दुल्हन को भागते देखा, वह दंग रह गया.
सीएम धामी से सड़क बनवाने की अपील
रास्ते में थककर चूर शर्मिला का ग्रामीणों ने एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में शर्मिला सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाती दिख रही हैं. वे कहती हैं कि आज तो वो इस पथरीले और कच्चे रास्ते पर दौड़कर अपनी ससुराल पहुंच रही हैं, लेकिन सरकार जल्द से जल्द इस गांव को पक्की सड़क से जोड़े ताकि भविष्य में किसी और दुल्हन को अपनी शादी के दिन इस तरह न दौड़ना पड़े.
यह भी पढ़ें | पहली बार भारतीय ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे में बैठा इंग्लैंड का यूट्यूबर, बोला- ये अनुभव कभी नहीं भूलूंगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं