विज्ञापन

IPS अंकिता शर्मा को AK-47 से फायर पर नोट‍िस, पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, विजयदशमी का VIDEO हुआ वायरल

राजनांदगांव की एसपी और छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अंकिता शर्मा द्वारा विजयदशमी पर AK-47 से किए गए हर्ष फायर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है. सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर मामले की जांच शुरू हुई है.

IPS अंकिता शर्मा को AK-47 से फायर पर नोट‍िस, पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, विजयदशमी का VIDEO हुआ वायरल
वायरल VIDEO के बाद IPS अंकिता शर्मा से जवाब-तलब, विजयदशमी पर किया था AK-47 से फायर
  • छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की SP अंकिता शर्मा ने विजयदशमी पर AK-47 से हर्ष फायर किया था
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर स्पष्टीकरण मांगा
  • अंकिता शर्मा वर्ष 2018 बैच की IPS हैं और छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी होने का गौरव प्राप्त हैं

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा विजयदशमी के मौके पर किए गए हर्ष फायर को लेकर चर्चा में हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में सुरक्षा नियमों की अनदेखी समेत अन्य बिंदुओं पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. इसकी पुष्टि राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने की है.

वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल 

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन स्थित रक्षित आरक्षी केंद्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने पारंपरिक साड़ी पहनकर AK-47 राइफल से हर्ष फायर किया. कार्यक्रम का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा. 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी तलब की है और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. हालांकि, मामले में अंतिम निर्णय स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही लिया जाएगा.

कौन हैं आईपीएस अंक‍िता शर्मा? 

अंकिता शर्मा वर्ष 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं. उन्हें छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी होने का गौरव भी प्राप्त है. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई अभियानों का नेतृत्व किया है और राज्य की चर्चित महिला अधिकारियों में शामिल हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायर के वीडियो और मुख्यालय की कार्रवाई को लेकर यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें- IAS जयति सिंह-IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग, दोनों की हथ‍ियार ट्रेनिंग में कितना अंतर?

यह भी पढ़ें-  IPS पूर्वा चौधरी SVPNPA पास‍िंग आउट परेड के बाद हुईं भावुक, नानी-मां के स‍िर कैप रख बोला-'मां तुझे सलाम' 


सेना के पूर्व अधिकारी ने उठाए सवाल

बता दें क‍ि आईपीएस अंक‍िता शर्मा के वायरल वीड‍ियो पर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल KJS ढिल्लों ने भी प्रत‍िक्रिया दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा क‍ि लोडेड हथियार को गलत तरीके से पकड़ा गया है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. हथियार चलाने और इसे हैंडल करने के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है. लोडेड बंदूक को किसी भी दिशा में पॉइंट किया जा रहा है, पीछे खड़े लोग डरे हुए दिख रहे हैं. सरकारी हथियार का बिना किसी आधिकारिक इजाजत के इस्तेमाल किया गया और इस दौरान वर्दी भी नहीं पहनी गई. ट्रेनिंग में हथियार चलाने के बुनियादी नियम सिखाए जाते हैं, उनका पालन नहीं हुआ. गैर जिम्मेदाराना हरकत से खुद को या आसपास खड़े लोगों को गंभीर चोट लग सकती थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Ankita Sharma AK- 47 Viral Video, Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com