Viral Author Sold 2 Books Becomes Bestseller: इंटरनेट पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है, लेकिन क्या कभी आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से किसी राइटर की किताब को बेस्टसेलर बनते देखा या सुना है? अगर आपका जवाब न है तो इन दिनों वायरल हो रही 40 साल की विकी बॉल (Vicky Ball) की कहानी जानना तो बनता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों 40 साल की विकी बॉल की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वायरल होने से पहले तक बिकी थी बस 2 किताबें (UK bestselling author)
कॉलचेस्टर के एसेक्स में रहने वाली 40 वर्षीय विकी बॉल (जो यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स में काम करती हैं) इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. विकी (जो पहले एक स्कूल टीचर थीं) ने हाल ही में चेम्सफोर्ड के एक इवेंट में अपनी दो किताबें बेचने के प्रयास में X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट डाली. उन्होंने शाम 6:24 बजे यह पोस्ट की, जिसमें उन्होंने इवेंट में अपनी किताबें बेचने की जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो यकीनन आपके भी होश उड़ा देगा.

गजब:- रेगिस्तान में महिला ने UBER से बुक किया ऊंट, वीडियो देख पब्लिक को लगा 440 वोल्ट का झटका
एसेक्स की विकी बॉल की किताब हुई वायरल (UK author sold two books now bestseller)
शुरुआत में पोस्ट पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं आई. करीब 30 मिनट बाद विकी ने उसी पोस्ट पर अपडेट देते हुए लिखा कि, इवेंट में उनकी केवल दो किताबें बिकीं, लेकिन विकी की यह ईमानदारी और संघर्ष की झलक देखकर इंटरनेट पर लोग भावुक हो गए. देखते ही देखते उनकी पोस्ट वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे लाइक और रीट्वीट किया. इस वायरल पोस्ट का नतीजा चौंकाने वाला था. उनकी किताब 'पावरलेस' रातोंरात चर्चा में आ गई और अमेजन के टीन और यंग एडल्ट फिक्शन चार्ट में ऊंचाई पर पहुंच गई. उनकी कहानी ने न केवल राइटर्स के संघर्ष को दिखाया, बल्कि सोशल मीडिया की ताकत को भी उजागर किया.

गजब:- 31 साल बाद मिला इस देश में दफन उल्लू, दिमाग घुमाकर रख देने वाली 12 पहेलियों को सुलझाने की थी शर्त
अब हैं बेस्टसेलर (How to Becomes Bestselling Author)
कई इंटरनेट यूजर्स ने विकी को समर्थन देते हुए उनकी किताबें खरीदने की अपील की. इस दौरान विकी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी पोस्ट का इतना असर होगा. यह मेरे जैसे कई लेखकों के लिए प्रेरणा है." इस पहल ने यह साबित किया कि सोशल मीडिया, अगर सही भावना और सच्चाई के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो यह किसी की जिंदगी बदल सकता है. विकी बॉल की कहानी लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह कहानी उन सभी के लिए उम्मीद की किरण है जो सोचते हैं कि मेहनत और सच्चाई का कोई महत्व नहीं.
ये भी देखें:- पान मसाले की विमल शिकंजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं