नोएडा के सेक्टर 50 से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. अवैध पार्किंग से वाहनों को उठाने वाले ठेकेदारों ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. ठेकेदारों ने गाड़ी में बैठे हुए बुज़ुर्ग दंपति समेत गाड़ी को टो (Noida Car Towing From No Parking Zone) कर लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि पार्किंग और टोइंग की कार्रवाई नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित की जाती है, इस मामले में जरूरी कार्रवाई के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशि दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें-EXCLUSIVE: "मेरे बच्चों को छत पर ले गया था, फिर...", मां ने NDTV को बताया - साजिद ने क्या-क्या किया | कैसे हुआ एनकाउंटर
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टो की गई गाड़ी के भीतर बुजुर्ग दंपति बैठे हुए हैं और उस कार को क्रेन से घसीटा जा रहा है. हैरान कर देने वाली घटना नोएडा के सेक्टर 50 की है. बुजुर्ग दंपति समेत कार को घसीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है. वहीं क्रेन जब्त कर कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सामने आए वीडियो में कार के शीशे से भीतर बैठे बिजुर्ग को साफ देखा जा सकता है.
क्या है नो-पार्किंग जोन से गाड़ियां टो करने का नियम?
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर ओएसडी द्वारा डीजीएम को मामले में ठेकेदार के खिलाफ FIR के आदेश दिए गए है.बता दें कि नोएडा के सेक्टर 50 में ठेकेदारों को अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने का काम सौंपा गया है. लेकिन नियमों के मुताबिक, अगर नो-पार्किंग जोन में पार्क किए गए वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद है, तो कार को टो नहीं किया जा सकता. लेकिन ठेकेदारों ने इस नियम को दरकिनार कर कार के भीकर बैठे हुए बुजुर्ग को देखने के बाद भी कार को टो कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं