Woman Books Camel Ride From Uber In Deserts Of Dubai: सोशल मीडिया पर इन दिनों दुबई के रेगिस्तान से जुड़ा एक अनोखा और मजेदार वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, रेगिस्तान में फंसी महिला ऊंट को उबर कैब से बुक कर रही है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के जहन में ये बात आ रही है कि, भला रेगिस्तान में कैसे कैब सर्विस दी जा सकती है, लेकिन वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखकर यकीनन कोई भी चौंक जाएगा. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों को तो खुद की ही आंखों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो रहा है. इस किल्प का अंत देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
ऊंट की सवारी का अनोखा तरीका (Camel ride Uber Dubai)
देखा जा सकता है कि, रेगिस्तान में ऊंट ढूंढ रही महिला, कैब सर्विस देने वाले ऐप से ऊंट की बुकिंग कर रही है. शायद पहले किसी ने भी ऐसा सोचा नहीं होगा कि ऊंट की सवारी के लिए भी उबर जैसी सेवा उपलब्ध हो सकती है. महिला ने रेगिस्तान में जब ऊंट पर बैठने का मन बनाया, तो उसे अंदाजा नहीं था कि यह कितना मजेदार होगा. उसने अपनी स्मार्टफोन ऐप पर उबर खोला और ऊंट की सवारी के लिए बुकिंग की. इस दौरान उबर के ड्राइवर ने महिला को स्पेशल फील देने का वादा किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Uber से बुक किया ऊंट (Unique experiences in Dubai)
वायरल वीडियो में सबसे पहले महिला फोन निकालती है और Uber से एक ऊंट की राइड बुक कर देती है. इस स्पेशल राइड के लिए महिला को यूएई की करेंसी दिरहम में 50.61 दिरहम (करीब 1158 रुपए) चुकाने पड़े. 62 सेकंड की इस वीडियो को इंस्टग्राम पर @jetset.dubai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, क्या उबर कैमल (ऊंट) के पास कोई नंबर प्लेट भी है?
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर बवाल (uber camel in desert)
महिला ने अपनी इस स्पेशल राइड के वीडियो और फोटो जब सोशल मीडिया पर शेयर किए, तो ये देखते ही देखते धड़ल्ले से वायरल हो गए. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों की हंसी छूट गई, तो कुछ इस पर मजेदार कमेंट्स करते हुए अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने तो इसे "रेगिस्तान का उबर" नाम देते हुए इस आइडिया की बढ़चढ़ कर तारीफ की.
यात्रा का अनुभव (Camel ride experiences)
महिला ने बताया कि ऊंट की सवारी करते समय उसे कितना मजा आया और यह अनुभव कितना अद्भुत था. इस मजेदार वीडियो ने ये साबित कर दिया कि आजकल की तकनीक और हमारी सोच के बीच कोई भी सीमा नहीं है. इस वीडियो ने न केवल लोगों को हंसाया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे हम नई चीजों को अपनाकर अपने अनुभव को और भी खास बना सकते हैं. इस वायरल घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा को जन्म दिया है, जिसमें लोग इस अनोखी यात्रा के बारे में बात कर रहे हैं.
ये भी देखें:- Zoo में अचानक भौंकने लगा पांडा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं