सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कोई न कोई वीडियो ऐसा आ ही जाता है, जो लोगों को हिला देता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ स्कूल स्टूडेंट्स की बदतमीजी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ उत्पाती बच्चों को क्लास टीचर संग बुरा बर्ताव करते हुए देखा जा सकता है. इसी घटना के वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो कि अब हर जगह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वायरल वीडियो में स्कूल (School Viral Video) के स्टूडेंट्स एक टीचर के साथ शर्मनाक हरकत करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. ये वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को कर्नाटक (Karnataka) के देवनागिरी जिले के चेन्नागिरी तालुक के नेल्लारू सरकारी हाई स्कूल का बताया जा रहा है. इसमें 10वीं कक्षा के छात्र पढ़ाई के दौरान अपने शिक्षक के साथ शर्मनाक हरकत कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
Video of students assaulting a Hindi teacher in Karnataka school goes viral, Education Min directs action.
— Balm (@Sharabh_Vishnu_) December 11, 2021
Please Note : @EduMinOfIndia pic.twitter.com/8Av8YgrC0l
वीडियो में दिख रहा है कि टीचर प्रकाश 10वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ा रहे हैं. इसी दौरान कुछ शरारती बच्चे टीचर (Teacher) के पीछे से उनके पास पहुंचते हैं और कूड़ादान उठाकर उनके सिर का ढक देते हैं. उनके सिर पर कूड़ादान रखने के तुरंत बाद ये बच्चे भागकर फिर से अपनी सीटों पर जाकर बैठ जाते हैं. हालांकि बच्चों की हरकत पर भी टीचर उन्हें डांटते नहीं दिखे और फिर बच्चों को पढ़ाने लगते हैं.
एक जानकारी के मुताबिक कहा ये जा रहा है कि इस घटना के बाद वीडियो वायरल (Viral Video) होने पर स्थानीय विधायक ने भी स्कूल का दौरा किया है. वहीं छात्र संघ ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और बच्चें को टीचरों का सम्मान करने को कहा है. जबकि सोशल मीडिया की जनता इस वीडियो को देखने के बाद गुस्से से लाल-पीली हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं