Viral News: कर्नाटक में 2 साल 10 महीने की बच्ची ने तबले पर रिकॉर्ड बना दिया है. उसने तबले पर 12 ताल अलग-अलग ताल बजाकर सबको हैरान कर दिया. बड़ी बात है कि बच्ची ने जिस उम्र में यह कमाल किया है, उस उम्र में अधिकतर बच्चे बोलना सीख रहे होते हैं. तबले से रिकॉर्ड बनाने वाले 3 वर्षीय बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इतनी कम उम्र में बच्ची की यह प्रतिभा देख लोग तारीफ कर रहे हैं.
तबले पर 12 ताल सुनाकर खींचा सबका ध्यान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्ची से जुड़े कई वीडियो शेयर किए गए. एक्स पर एक यूजर ने बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस बच्ची का नाम स्वरश्री हेगड़े है. बच्ची की उम्र महज 2 साल 10 महीने है. यूजर ने लिखा कि इतनी छोटी उम्र में ही बच्ची ने तबले पर 12 ताल सुनाकर और बजाकर 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ की बताई जा रही बच्ची
छोटी से उम्र में तबले से रिकॉर्ड बनाने वाली बच्ची कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर की बताई जा रही है. लोग उसके वीडियो पर कमेंट करके तारीफ कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि जिस उम्र में बच्ची के कारनामे का दावा किया जा रहा है, उस उम्र के अन्य बच्चे ठीक से बोलना तक नहीं सीख पाते हैं.
Her name is Swarshri Hegde she is 2 years 10 months old. But at this little age only she has made into India Book of Records for reciting,playing 12 taals in Tabala. She is from Honnavara Uttara Kannada Karnataka. Congratulations to little Swarshri 😍👏💐 https://t.co/U5TjJKT35N
— Adarsh Hegde (@adarshahgd) October 24, 2026
यूजर ने लिखा- जैसे सरस्वती का आशीर्वाद है
एक यूजर ने इसे उत्तर कन्नड़ के लिए गर्व का पल बताया, जबकि दूसरे ने कहा कि इस बच्ची पर देवी सरस्वती (जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं) का आशीर्वाद है. X पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो अविश्वसनीय है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई नन्ही देवी तबला बजा रही हो और संगीत के सारे सुर सुना रही हो.
वहीं, दूसरे X यूजर ने कमेंट में लिखा कि कितना प्यारा! ऐसी विलक्षण प्रतिभावान बच्चे पैदा करना नामुमकिन है. ऐसा लगता है मानो पिछले जन्म की छाप इस जन्म में भी झलक रही हो. पुनर्जन्म में हमें पिछले जन्म के कर्मों का फल मिलता है. कोई भी मेहनत व्यर्थ नहीं जाती.
यह भी पढ़ें | राघोपुर में 13 मासूमों की श्राद्ध में भारी बवाल, प्रशांत किशोर के सामने BJP-JDU नेताओं में हाथापाई
एक और यूजर ने X पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि कृपया उसे एक सामान्य बच्ची ही रहने दें. खुद को फेमस करने की महत्वाकांक्षा के लिए उसे एक मंच न बनाएं. तीन साल से कम उम्र की बच्ची को भारतीय अभिलेखों की किताब में नाम दर्ज कराने के लिए प्रशिक्षित करना, किसी पालतू जानवर को करतब सिखाने जैसा है. एक बच्ची किसी भी रिकॉर्ड से कहीं अधिक अनमोल होती है.
(अस्वीकरण: यह कहानी X पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें
दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, जिसे 55 कारीगरों ने मिलकर 5840 घंटे में बनाया
कार में खरोच लगे फर्क नहीं पड़ता, ऑफिस आने-जाने के लिए शख्स ने निकाला फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं