Viral News: एक युवक से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया कि वह यहां काम क्यों करना चाहते हैं? इसके बाद युवक ने बिना किसी लाग लपेट के एकदम से ईमानदारी से जवाब दिया. उसे लगा इंटरव्यू लेने वाले को उसका जवाब नहीं पसंद आएगा. पर हायरिंग मैनेजर उसके जवाब से खुश हो गया. युवक ने रेडिट पर अपने इंटरव्यू को लेकर बात की है. उसने बताया कि मैनेजर ने मेरे जवाब की कद्र की. अब युवक की रेडिट पोस्ट काफी वायरल हो रही है. लोगों की भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
एक महीने में दे चुका 7-8 इंटरव्यू
रेडिट पर careeradvice चैनल पर यूजर ने लिखा कि एक इंटरव्यू के दौरान आखिर में उससे वही पुराना सवाल पूछा गया, "आप यहां क्यों काम करना चाहते हैं." उसने बताया कि वह पिछले एक महीने में मैं 7-8 इंटरव्यू दे चुका है, इसलिए वह पूरी तरह थक गया था. जब एक बार फिर से उससे इंटरव्यू में यह सवाल किया गया तो उसने मन में सोचा, भाड़ में जाए सब और ईमानदारी से जवाब दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरव्यू में युवक ने क्या दिया जवाब
उसने आगे लिखा कि मैंने एक गहरी सांस ली और कहा, "सच कहूं तो जॉब पोस्ट के हिसाब से यहां अच्छी सैलरी मिल रही है और मुझे पैसों की ज़रूरत है. साथ ही, मुझे लगता है कि मैं इस रोल के लिए एकदम सही हूं और जो काम आप मुझसे करवाना चाहते हैं, उसे मैं अच्छे से कर सकता हूं." रेडिट यूजर ने बताया कि उन लोगों ने ओबामा की तरह सिर हिलाकर सहमति जताई और कहा, “आपकी ईमानदारी अच्छी लगी. ज़्यादातर लोग कोई अनोखा जवाब देने की कोशिश करते हैं.”
उसने आखिरी में लिखा कि अभी भी जवाब का इंतज़ार है, लेकिन ऐसा लगा कि मैनेजर को इससे कोई दिक्कत नहीं हुई. क्या पता? शायद मेरा यह जवाब ही काफी “अनोखा” हो, क्योंकि कोई भी ऐसा सच बोलने की हिम्मत नहीं करता और शायद इसी वजह से मुझे यह नौकरी मिल जाए. बाद में उसकी रेडिट पोस्ट पर काफी लोगों की प्रतिक्रिया भी आई.

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मेरे हिसाब से इंटरव्यूवर के लिए यह एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न है. आप ऐसे मैनेजर के अंडर काम करने से बचकर एक बड़ी मुसीबत से बच जाते हैं जो उम्मीदवार में वास्तव में क्या चाहिए, इस बारे में सोचने की जहमत ही नहीं उठाता. हर कोई जानता है कि इस सवाल का एक मनगढ़ंत जवाब तैयार करना चाहिए और वह उत्तर किसी काम का नहीं होता.
यह भी पढ़ें | मक्का में कपल को किस तरीके से मिली मौत की सजा? बांग्लादेश ने सऊदी अरब से पूछे सवाल
कमेंट में लोग बोले- लास्ट में सैलरी ही मायने रखती है
वहीं, एक अन्यू यूजर ने कमेंट किया, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दुनिया ऐसे चलती है. अगर आप अपने कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन देते हैं और उनके साथ लंबे समय तक अच्छा व्यवहार करते हैं, तो वे आपके साथ बने रहेंगे. बात इतनी ही सरल है. लास्ट में सैलरी और प्रॉफिट ही मायने रखते हैं, और हम सब यह जानते हैं.
मैंने पहले भी ऐसी जगहों पर नौकरियां छोड़ी हैं जहां मैं वास्तव में अच्छी तरह घुल-मिल गया था, सिर्फ इसलिए कि पास वाली ही एक नौकरी मुझे सालाना 15,000 डॉलर अधिक देने को तैयार थी. दुनिया की सारी संस्कृति और व्यक्तित्व इस सच्चाई को कभी नहीं बदल सकते कि हम सभी को एक ऐसी कंपनी की जरूरत है जो हमारा ख्याल रखे.
(अस्वीकरण: यह कहानी Reddit पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | Parenting Tips: बच्चा गाली देना सीख जाए तो कैसे सुधारें, बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे छुड़ाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं