Viral News: अगर पूछा जाए कि दुनिया के सबसे बड़े झुमके का वजन कितना होगा है? तो शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए. पर दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक जोड़ी का अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनियाभर में अब तक का सबसे बड़ा झुमका है. इस झुमके को बनाने में 5840 घंटे लगे. जिसके लिए 55 कारीगरों ने कड़ी मेहनत की है. सोने का एक जोड़ी यह झुमका काफी चर्चा में है. इसे देखकर लोग हैरान रह गए.
22 कैरेट सोने का है यह झुमका
'मयूर सहस्र' ('एक हज़ार मोर') नाम के 22 कैरेट सोने के झुमकों को 'जॉयलुक्कास ज्वेलरी' ने तैयार किया है. जिसका कुल वजन 16.514 किलोग्राम है. इस झुमके को 24 अक्टूबर को दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में 'ज्वेल ऑफ जॉय बाय जॉयलुक्कास' में प्रदर्शित किया गया. ज्वेल ऑफ जॉय मध्य पूर्व (Middle East) का सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम है, जो अभी हाल में खुला है.
सबसे बड़े झुमके ने अपने नाम किए 2 रिकॉर्ड
इसी के साथ इस झुमके ने दुनिया में सोने के सबसे बड़े और सबसे भारी झुमके का अपने दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम किया है. झुमके की लंबाई 1.215 मीटर और 0.682 मीटर व्यास है. इस झुमके को बनाने में 55 कुशल कारीगरों को कई महीनों तक काम करना पड़ा, जिसमें कुल 5,840 घंटे लगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Gulf News की रिपोर्ट के अनुसार, जॉयलुक्कास ज्वेलरी के सीईओ जॉन पॉल अलुक्कास ने बताया कि यह विचार कंपनी के UAE में बिताए चार दशकों और दुबई के विकास को करीब से देखने के अनुभव से आया है. उन्होंने कहा कि हम पिछले 40 वर्षों से UAE में हैं और हमने देखा है कि UAE और दुबई ने कितनी तरक्की की है.

Photo Credit: instagram/joyalukkas_me
मोर से लिया गया है झुमके का नाम
हमने दुबई को कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखा है, इसलिए हमने सोचा कि हमें भी कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे हम दुबई को कुछ वापस दे सकें. कंपनी ज्वेलरी के क्षेत्र में कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो दुबई की उपलब्धियों में अपना योगदान दे सके. इसी के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सोने का झुमका बनाने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें | कार में खरोच लगे फर्क नहीं पड़ता, ऑफिस आने-जाने के लिए शख्स ने निकाला फॉर्मूला
इन झुमकों का नाम मोर से लिया गया है, जो भारतीय संस्कृति में शालीनता, गर्व और सुंदरता का प्रतीक है. यह नाम एक पौराणिक कथा से जुड़ा है, जिसमें एक दिव्य मोर ने अपने एक हज़ार पंख गिरा दिए थे. हर पंख में एक प्रार्थना, इच्छा या सपना छिपा था. इस प्रदर्शनी में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक आधिकारिक निर्णायक ने अल मरी, जॉयलुक्कास ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जॉय अलुक्कास और जॉन पॉल को दोनों रिकॉर्ड्स के लिए प्रमाण पत्र सौंपे.
यह भी पढ़ें | अमिताभ बच्चन के 100 करोड़ के आलिशान बंगले 'जलसा' की तस्वीरें, लिविंग रूम, लाईब्रेरी, एंटिक कलेक्शन बहुत कुछ है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं