Viral News: एक स्पेनिश ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ने भारत की अपनी ट्रिप को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. स्पेनिश महिला एरियाना निकोलोवा (Ariana Nikolova) भारत में एक शादी में शामिल हुईं, जिसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला. अपनी पोस्ट में एरियाना निकोलोवा ने बताया कि यहां के लोग हमेशा जश्न मनाने का कोई न कोई कारण ढूंढ लेते हैं. इनके खून में ही पार्टी करना बसा है. स्पेनिश महिला ने आगे लिखा कि सेलिब्रेशन एक ऐसी चीज है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उस बात का भी जिक्र किया है, जो सबसे ज्यादा हैरान करती है.
महिला की मां 7 साल भारत में रही
एरियाना एक ट्रैवल कंपनी Descubre Oriente की फाउंडर हैं. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में Ariana Nikolova ने बताया कि भारत से मेरा नाता कोई संयोग नहीं है. मेरी मां 7 साल तक इस देश में रही थीं, फैमिली के कारणों से और उसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल से भी ज्यादा समय उन टूरों को ऑर्गनाइज़ करने में लगा दिया, जिन्होंने सैकड़ों यात्रियों का नज़रिया बदल दिया.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वह कहती हैं कि अब उन्होंने मुझे ये विरासत सौंप दी है और गर्व के साथ मैं इस मिशन को जारी रख रही हूं. बचपन से ही मैं भारतीय संस्कृति को करीब से जानती आई हूं, इसकी परंपराओं, इसकी आध्यात्मिकता और इसके रहस्यों को सीखा है. मैंने इसके हर कोने की यात्रा की है और मैं समझती हूं कि भारत को वास्तव में क्या खास बनाता है.
बिना बुलाए शादी में पहुंची महिला
एक अन्य पोस्ट में स्पेनिश ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि हमने भारत में एक शादी में शिरकत की. असल में हमने बिना बुलाए इसमें हिस्सा लिया, क्योंकि यह सबके लिए खुला था. सच कहें तो, भारत में शादियां बहुत शानदार होती हैं. यहां सब कुछ बहुत बड़े पैमाने पर होता है, आतिशबाजी, खाना, संगीत, ढेर सारा नाच-गाना और चारों तरफ बस लोग ही लोग.
हमने एक बहुत ही खूबसूरत दुल्हन देखी. वह बहुत प्यारी लग रही थी और उसके परिवार वाले नाच-गा रहे थे. यहां हम एक शादी में बैठकर आराम से कॉफी पी रहे थे. वो भी बिल्कुल फ्री. हालांकि, जल्द ही लोगों का ध्यान हम पर गया, क्योंकि हम वहां इकलौते विदेशी थे. जाहिर है, उन्होंने हमारे साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई.
यह भी पढ़ें | 9 साल बाद मुंबई छोड़ गए स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली, बोले- 'यहां कंस्ट्रक्शन कभी रुकता ही नहीं'
विदेशी महिला बोली- सबसे ज्यादा किससे हैरान हुई
इस दौरान स्पेनिश महिला ने कहा कि भारत में जो बात सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह यहां के लोगों की जीवनशैली है. भारतीय लोग मेहमानों का बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं. भले ही आप शादी करने वाले लोगों को न जानते हों, फिर भी वे आपको खाने के लिए बुलाते हैं, आपसे बातचीत करते हैं और अपनी जिंदगी के बारे में बताते हैं. भारत में हर चीज़ बहुत बड़े पैमाने पर होती है. यहां की शादियां, पार्टियां और बाकी सभी जश्न वाकई कमाल के होते हैं. मैं भारत की अनोखी बातों के बारे में दुनिया को बताऊंगी.
'भारत में हर काम में जश्न ढूंढ लेते हैं'
भारत की यात्रा के बारे में हमें यही बात सबसे अच्छी लगती है और यही अनुभव हम दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं. क्योंकि उनके लिए हर दिन एक जश्न की तरह होता है. यहां खुश होने और आभारी महसूस करने की कोई न कोई वजह हमेशा मिल ही जाती है.
एरियाना निकोलोवा ने आखिरी में कहा कि मैं कई बार भारत गई हूं और मैं इन सभी कहानियों के साथ बड़ी हुई हूं. मुझे बहुत सारी ऐसी जानकारियां पता हैं जो आपकी भारत यात्रा को अनोखा और ऑथेंटिक बना देंगी. अगर आप भारत जाने के बारे में सोच रहे हैं तो मैं आपको भारत का वो हिस्सा दिखाऊंगी जो सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देता.
यह भी पढ़ें | नौकरी छोड़कर इंडिया घूमने आई यूरोपीय महिला, पहली बार ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर करके बोली- 'सब वसूल हो गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं