विज्ञापन

मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फायदे? 

मुलेठी से तैयार काढ़ा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी और बनाने का तरीका-

मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फायदे? 
Mulethi Kadha Recipe : मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं?

Mulethi Kadha Benefits: ठंड के मौसम में गले में खराश, दर्द और खांसी जैसी परेशानी होना काफी आम है. इस स्थिति में लोग अक्सर ऐसी चीजों का तलाश करते हैं, जिससे बिना दवा खाए ऐसी समस्याओं से राहत पाया जा सके. इनमें मुलेठी भी शामिल है. मुलेठी एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसके इस्तेमाल से गले में दर्द और खराश की परेशानी दूर हो सकती है. सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद में मुलेठी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. इसका काढ़ा न सिर्फ गले को आराम पहुंचाता है, बल्कि पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यहां हम आपको मुलेठी का काढ़ा बनाने की रेसिपी बताएंगे. यहां जानते हैं कैसे मुलेठी का काढ़ा बनाएं और इसके क्या फायदे हैं?

मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं?

घर पर आप मुलेठी का काढ़ा बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं. यहां जानते हैं रेसिपी-

जरूरी सामान

  • मुलेठी - 1 छोटा टुकड़ा
  • पानी - 2 कप
  • तुलसी की पत्तियां - 4-5 
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
  • शहद - स्वादानुसार 

विधि

एक पैन में पानी डालकर उसमें मुलेठी, अदरक और तुलसी की पत्तियां मिलाएं. इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद इसे छान लें. हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं.

मुलेठी का काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं?

  • मुलेठी को गले के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसका काढ़ा गले की खराश, सूखी खांसी और आवाज बैठने जैसी समस्याओं में आराम पहुंचा सकता है. 
  • अगर आपको गैस, अपच या पेट में जलन की समस्या रहती है तो मुलेठी का काढ़ा मददगार हो सकता है. इसके गुण पेट को शांत करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं.
  • मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - मुलेठी को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? क्या हम रोज मुलेठी का पानी पी सकते हैं? जानें इसकी तासीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulethi, Mulethi Benefits, Mulethi Before Sleep, Mulethi Kadha At Home, Mulethi Kadha Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com