दुनिया का हर शख्स कभी न कभी जरूर सोचता है कि कभी न कभी उसकी तगड़ी लॉटरी (Lottery) लगे. अब यही ख्वाब लिए कई लोग तो सालों से अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं. मगर किस्मत का कुछ पता थोड़े ही न है वो किस पर मेहरबान हो जाए. इस बार एक एंबुलेंस ड्राइवर (Ambulance Driver) की किस्मत ऐसी चमकी कि हर कोई देखता रह गया. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक एम्बुलेंस ड्राइवर को 1 करोड़ (Crore) का जैकपॉट (Jackpot) लगा औऱ वह देखते-देखते करोड़पति बन गया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी बर्धमान जिले में रहने वाले शेख हीरा पेशे से एम्बुलेंस ड्राइवर हैं. शेख पिछले दिनों सुबह उठे थे और अचानक किसी काम से एक दुकान (Shop) पर चले गए. लेकिन वहां उन्होंने 270 रुपये का लॉटरी का टिकट (Lottery Ticket) खरीदा और फिर अपने काम पर चले गए. लेकिन दोपहर तक उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिस पर उन्हें खुद तक यकीन नहीं हुआ. दरअसल इस खरीदे गए टिकट पर उनका 1 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया और वह कुछ ही घंटों में करोड़पति बन बैठे. अब हर तरफ उन्हीं की किस्मत की चर्चा हो रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शेख कहते हैं कि उनकी मां काफी समय से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है. लेकिन पैसे की किल्लत के चलते ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा था. अब जब इतने रुपये आएंगे तो मैं मां का इलाज अच्छे से कराऊंगा. वह कहते हैं अब मुझे विश्वास है कि मां जल्दी ठीक हो जाएगी. शेख कहते हैं कि मैं अक्सर लॉटरी (Lottery) टिकट खरीदता रहता था. हमेशा मैं सपना देखता था कि मेरा जैकपॉट लगेगा. जब लॉटरी निकलने का पता चला तो वह डर भी गए. पुलिस उन्हें सुरक्षित उनके घर लेकर आई और घर के बाहर कुछ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए.
हीरा को लॉटरी टिकट बेचने वाले दुकानदार शेख हनीफ का कहना है कि 'मैं काफी सालों से लॉटरी टिकट बेचने का काम कर रहा हूं. अक्सर बहुत से लोग मेरी दुकान से टिकट खरीदते हैं. जिनमें कई लोगों को नियमित अंतराल पर कुछ-कुछ पुरस्कार मिलते रहे हैं, लेकिन इतना बड़ा जैकपॉट (Jackpot) प्राइज मेरे द्वारा बेचे गए लॉटरी टिकट में पहली बार निकला है. इसलिए अब मुझे खुशी है कि मेरे एक ग्राहक को इतना बड़ा इनाम मिला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं