आजकल हर कोई अपने रील्स और वीडियो के बलबूते सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहता है. इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज देखे जाते हैं, जिनमें लोग कभी कुछ बनाते, तो कभी बताते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खाना बनाते हुए वीडियो बनाती हुई नजर आ रही है, लेकिन इस बीच महिला की एक गलती उसके लिए खतरनाक साबित हो सकती थी. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की एक गलती कैसे उसकी जान पर बन सकती थी.
यहां देखें वीडियो
Cooking is hard pic.twitter.com/HWFEISM2to
— Barstool Sports (@barstoolsports) May 12, 2022
रसोई में काम करना आसान नहीं है. खासकर पर उन लोगों के लिए जो लोग रसोई में कभी-कभी जाते हैं. हाल ही में वायरल एक वीडियो देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. वीडियो में सबसे पहले एक महिला किचन में खाना बनाती नजर आ रही है. इस दौरान महिला वीडियो भी शूट कर रही होती है. वीडियो में खाना बनाने के दौरान किचन में धुंआ भर जाता है. वीडियो में महिला जिस फ्रांइग पैन में खाना बना रही होती है, उसमें भी आग लग जाती है. इसी बीच वहां भयंकर आग लग जाती है. हालांकि, गनीमत यह रही कि कुछ ज्यादा गंभीर नहीं हुआ और जान-माल दोनों का नुकसान होते-होते बच गया.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
वीडियो में दिख रही महिला का नाम केली कैरोन बताया जा रहा है, जो अमरीका के फ्लोरिडा में रहती है. केली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं वे अपने फॉलोअर्स के लिए तरह-तरह के वीडियो शूट करके पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन इस बार किचन में काम के दौरान केली का वीडियो बनाना उन पर भारी पड़ गया.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है. वहीं करीब 16 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो पर यूजर्स द्वारा कमेंट्स का सिलसिला जारी है. अभी तक इस वीडियो पर साढ़े बारह सौ से ज्यादा लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं.
देखें वीडियो- रानी मुखर्जी जुहू में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं