VIRAL POST: चीन से उड़े और 11 दिनों का सफर तय कर आखिरकार 'अपापांग' और 'अलांग' मणिपुर पहुंच गए हैं. ये कोई आम सैलानी नहीं, बल्कि 'अमूर फाल्कन' (बाज) हैं. पिछले साल नवंबर 2025 में वैज्ञानिकों ने इन्हें ट्रैक करने के लिए रेडियो टैग लगाया था. तब से लेकर अब तक, एशिया और अफ्रीका के 23 देशों की उड़ान भरकर ये नन्हे बाज वापस अपने ठिकाने पर लौट आए हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है.
पहाड़ों में दावत उड़ाएंगे बाज
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के खूबसूरत पहाड़ों में अब इन मेहमानों का डेरा होगा. यहां ये करीब दो से तीन हफ्ते रुकेंगे. स्थानीय लोग हर साल पलकें बिछाकर इनका इंतजार करते हैं और इनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा उठाते हैं. यहां मिलने वाले दीमक इन बाजों का मुख्य भोजन हैं. इन्हें खाकर ये अपनी अगली और सबसे मुश्किल यात्रा के लिए जरूरी ताकत और चर्बी (फैट) जुटाएंगे.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
A journey to India through 23 countries! Having started from their breeding areas in northeastern China 11 days ago, the two Amur Falcons Apapang and Alang arrived in Manipur yesterday. This marks the successful completion of their nearly year-long tracking and also their round-trip journey back to Manipur since tagging by scientists of WII in November 2025; travelling through 23 countries on their journey across Africa and Asia, the Amur Falcons are truly global citizens. The two Amur falcons are expected to now make a two to three week stopover at select sites in the beautiful mountainous tracts of Tamenglong district in Manipur, where local people now eagerly wait for their return year after year and protect the falcons. Feasting on the termites emerging in and around their stopover sites the Amurs will put on fat reserves that is critical for their next leg of migration, which will be a 6-day nonstop flight of nearly 6000 km from here to Somalia that also includes a 3000 km Arabian Sea crossing. The Amur Falcons are truly remarkable for their migration journeys.
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) October 23, 2026
6 दिन की बिना रुके उड़ान
यहां से आराम करने के बाद इनका अगला पड़ाव सोमालिया होगा. यह सफर आसान नहीं है. इन्हें करीब 6 हजार किलोमीटर का सफर बिना रुके लगातार उड़कर तय करना होगा, जिसमें 3 हजार किलोमीटर की खतरनाक अरब सागर की उड़ान भी शामिल है. बिना रुके 6 दिनों तक लगातार उड़ने की इनकी यह काबिलियत वाकई कुदरत का एक करिश्मा है.
यह भी पढ़ें | 41 की उम्र में भी बेटी के भाई लग रहे थे पिता, लोगों ने पूछा जवानी का राज तो बोले- मैं सिर्फ 3 काम करता हूं
यह भी पढ़ें | भारतीय ट्रेन की फर्स्ट एसी प्राइवेट बर्थ में ब्रिटिश यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये मैंने क्या देख लिया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं