मैगी हर किसी की फेवरेट है. इसका नाम लेते ही बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी (Maggi) के मुंह में पानी आ जाता है. कम समय में और कम कीमत में अगर कोई रेसिपी भूख मिटा सकती है, तो वो है मैगी. हालांकि, मैगी के साथ होने वाले एक्सपेरिमेंट्स (Experiments with Maggi) की भी कमी नहीं है. हाल ही में स्ट्रीट फूड वेंडर्स द्वारा मैगी के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट किए गए है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देशभर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स लगातार अपने हैरतअंगेज प्रयोग करते देखे जा रहे हैं, जिन्हें स्पेशल बनाने के लिए दो अलग तरह की डिश के साथ मिलाया जा रहा है. कई बार ये एक्सपेरिमेंट काफी हिट हो जाते हैं, तो कभी बुरी तरह फेल हो जाते हैं और उसके बाद ये ही फूड वियर्ड फूड कैटेगरी में शामिल हो जाते हैं. आम का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में मैंगो शेक, आम पन्ना और मैंगो चटनी लोगों को खूब भाती है, लेकिन अगर कोई आपके सामने आम को मैगी के साथ सर्व कर दे तो शायद आपका मूड खराब होना लाजिमी है. इंटरनेट पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला मैंगो मैगी बनाती दिख रही है.
वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले महिला एक बड़े से तवे पर मसाले के साथ मैगी को डालती है. इसके बाद उसमें पानी की जगह मैंगों ड्रिंक डाल देती है. सबसे आखिर में महिला मैगी को पके आम के साथ सर्व कर देती है. ऐसा होते देख भड़के इंटरनेट यूजर्स की गुस्से का ठिकाना ना रहा. स्ट्रीट फूड का यह प्रयोग यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.
'कुछ' बनने की लगन ने सरिता को मुंबई की झुग्गी बस्ती से पहुंचाया कैलिफोर्निया
देखा जाए तो मैगी की आइसक्रीम से लेकर कई प्रयोग हमें देखने को मिले हैं, लेकिन मैंगो मैगी ने तो सबके होश ही उड़ा दिए हैं. सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'द ग्रेट इंडियन फ़ूडी नामक एक फ़ूड व्लॉगिंग' पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5000 से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है.
इस महिला की जीभ एक साथ ले सकती है दो अलग-अलग स्वाद, VIDEO देख घूम जाएगा दिमाग
वीडियो को देख यूजर्स कमेंट्स के जरिए अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि इस वीडियो को देखकर अब वह मैगी को खा ही नहीं पाएंगे. एक यूज़र ने लिखा, 'अब किसी और ग्रह पर रहने जाना होगा.' वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'इनका पता दे दो क्योंकि इन्हें मेंटली मदद की ज़रूरत है.'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इससे अच्छा तो तीनों चीजें किसी को दे देते, किसी का भला ही हो जाता.' लोगों ने कहा कि, 'एक तरीके से मैगी वेस्ट ही कर दी गई है.' एक ने लिखा कि, 'इन्हें तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अब दूसरा ग्रह खोजने का समय आ गया है.'
देखें वीडियो- रानी मुखर्जी जुहू में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं