ट्रैवलिंग का असली मजा तब है, जब आप अपने साथ कम बैग ले जाएं, लेकिन कई बार ज्यादा सामान ले जाना मजबूरी हो जाती है. वहीं यात्रा के दौरान कुछ लोगों को मल्टी-टास्किंग यानी एक साथ कई काम करने में महारत हासिल होती है. इसका अंदाजा हाल ही वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें एक महिला को प्लेन के अंदर गोद में लिए बच्चे को मैनेज करते हुए भारी सामान को फ्लाइट के ओवर हेड केबिन से निकाल कर उसका दरवाजा पैर से बंद करते देखा जा रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो महिला कोई जिमनास्ट हो या उसके लिए एक आम बात हो.
यहां देखें वीडियो
OMG so cool! ????????????pic.twitter.com/sFZeCiiB9U
— Figen (@TheFigen) May 11, 2022
वहीं इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद तहलका मचा हुआ है. वीडियो में महिला एक हाथ में बच्चा लिए हुआ और दूसरे हाथ में बैग. वीडियो में प्लेन के अंदर कोई यात्री दिखाई नहीं दे रहा है. इस दौरान महिला अकेले ही कैसे-तैसे बच्चे को मैनेज करते हुए भारी सामान को फ्लाइट के ओवर हेड केबिन से निकाल कर उसका दरवाजा पैर से बंद कर देती. वीडिये में महिला करीब छह फुट ऊंचे बॉक्स डोर को अपने पैर से बंद करती दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देख अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिला का हुनर देख दंग रह जाएंगे आप, देशी स्टाइल में गोबर के उपले हवा में उड़ाकर दीवार पर चिपकाए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को 'Figen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक तरफ कुछ यूजर्स महिला की फिटनेस और मल्टी टास्किंग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि, महिला मदद के लिए पीछे क्रू मेंबर्स को बुला सकती थी या फिर बाए हाथ से भी केबिन बॉक्स बंद कर सकती थी. वीडियो को देख कुछ यूजर्स मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'शो ऑफ.' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस स्टंट की कोई जरूरत नहीं थी.'
देखें वीडियो- मुंबई में पति रणबीर के संग दिखी आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं