- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
- घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें कार टक्कर मारती दिख रही है.
- हादसे में 4 भवानी भक्तों की मौत हो गई जबकि 3 भक्त बुरी तरह से घायल हैं.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार लोगों को टक्कर मारती दिख रही है. यह सभी भवानी भक्त थे, जो रास्ते में चाय पीने के बाद आगे बढ़ रहे थे. लेकिन तभी अचानक से कार उन्हें टक्कर मार देती है. इस घटना में चार भक्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन भक्त घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक विजयनगरम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना पर राज्य सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने भी दुख जताया है, जबकि पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया है.
काकीनाडा में गुरुवार रात की घटना
यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. काथिपुडी-रविकमपाडु जंक्शन के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से विजयनगरम जिले के डेंकाडा गांव के चार भवानी भक्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. ये श्रद्धालु विजयवाड़ा जा रहे थे तभी काथिपुडी के पास उनकी बस खराब हो गई. वे सड़क किनारे एक चाय की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान सिरिगिडी एरैया 35 साल, तामलिंगला सीताराम 36 साल, तातिपुडी वरप्रसाद 36 साल और बोनुला रमना 52 साल के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
घटना पर मंत्री नारा लोकेश ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को सरकारी मदद दी जाएगी. जबकि घटना में सख्त कार्रवाई भी की जाएगी और दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और काकीनाडा के डीएसपी पी. तिलक तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीसीटीवी आया सामने
भक्तों को टक्कर मारने वाला कार का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि का की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, ऐसे में रास्ते में चल रहे सभी लोगों को सीधी टक्कर मार दी, जहां टक्कर लगने से कई लोग उछलकर दूर जा गिरे.
ये भी पढ़ेंः लॉरेंस गैंग का स्लीपर ऑपरेटिव है ऋतिक, एक साल से बॉलीवुड सितारों की कर रहा था रेकी! बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं